Skip to content
Saturday, 31 October 2026
BREAKING
JHARKHAND

झारखंड में ई-कल्याण छात्रवृत्ति के भुगतान में देरी पर छात्रहित सर्वोपरी मंच ने जिला उपायुक्तों को सौंपा ज्ञापन

उपायुक्त को ज्ञापन सौंपते छात्र प्रतिनिधिमंडल सदस्यगण

रांची, 4 दिसंबर (Udaipur Kiran) । ई-कल्याण छात्रवृत्ति भुगतान में लगातार हो रही देरी और अव्यवस्थाओं के खिलाफ छात्रहित सर्वोपरि मंच, झारखंड प्रदेश के नेतृत्व में गुरुवार को राज्य के विभिन्न जिलों में एक साथ जिला उपायुक्तों को ज्ञापन सौंपा गया। यह राज्यव्यापी अभियान मंच के प्रदेश अध्यक्ष राहुल कुमार राणा, प्रदेश उपाध्यक्ष आमिर हमजा और संगठन प्रभारी कुणाल पोद्दार के निर्देश पर चलाया गया।

राज्यभर में छात्र नेताओं के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा गया, जिनमें कोडरमा में सुनील कुमार और अख्तर अंसारी, पलामू में दीपू कुमार सिंह और सचिन सिंह, गोड्डा में विवेकानंद शाह और ललित महतो तथा दुमका में रूपेश यादव और हिमांशु कुमार शामिल रहे।

छात्रहित सर्वोपरि मंच के प्रदेश अध्यक्ष राहुल कुमार राणा ने जिला प्रशासन से छात्रों की मांगों को तत्काल राज्यपाल और उच्च अधिकारियों तक पहुंचाने की अपील की। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि 15 दिनों के भीतर समाधान नहीं होने पर मंच राज्यव्यापी शांतिपूर्ण आंदोलन शुरू करेगा।

राणा ने कहा कि छात्रवृत्ति में देरी के कारण विद्यार्थियों को शुल्क जमा करने, परीक्षा फॉर्म भरने, मार्कशीट लेने और नए सत्र में प्रवेश लेने में गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई छात्र मजबूरी में कर्ज लेकर पढ़ाई जारी रखने को विवश हैं।

छात्र संगठनों का कहना है कि समय पर छात्रवृत्ति मिलना उनका अधिकार है और इस देरी से बड़े स्तर पर शैक्षणिक भविष्य प्रभावित हो रहा है। मंच ने साफ कहा कि अब इस मुद्दे पर तत्काल कार्रवाई आवश्यक है।

मंच के प्रमुख मांगों में केंद्र सरकार द्वारा लंबित 60 प्रतिशत राशि तुरंत जारी करने, सभी लंबित छात्रवृत्तियों का अविलंब भुगतान करने, छात्रवृत्ति प्रक्रिया को पारदर्शी और समयबद्ध बनाने और सत्र 2023–24 और 2024–25 की छात्रवृत्तियों का जल्द निष्पादन करना शामिल है।————–

(Udaipur Kiran) / Manoj Kumar

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *