Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

विधायक खेल स्पर्धा में छात्र-युवाओं ने दिखाया दमखम,कबड्डी में बिधूना की टीम विजेता

फोटो

-एथलेटिक्स, वालीबाल, कबड्डी समेत कई खेल हुए

औरैया, 17 दिसंबर (Udaipur Kiran) । उत्तर प्रदेश के जनपद औरैया में जिलाधिकारी डॉ. इन्द्रमणि त्रिपाठी के निर्देशन में युवा कल्याण विभाग द्वारा आज जिला खेल स्टेडियम में विधायक खेल स्पर्धा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन विधायक रेखा वर्मा एवं उपजिलाधिकारी बिधूना गरिमा सोनाकिया ने किया।

इस अवसर पर विधायक रेखा वर्मा ने कहा कि खेल हमारे जीवन का अभिन्न अंग हैं, जो शरीर और मन के विकास के साथ-साथ अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता को भी मजबूत बनाते हैं। प्रतियोगिताओं में एथलेटिक्स, वालीबाल, कबड्डी, खो-खो और भारोत्तोलन शामिल रहे। वालीबाल (सब जूनियर) में अर्पित यादव की टीम विजेता और अभिनव गुप्ता की टीम उपविजेता रही। 100 मीटर दौड़ में संगम ने प्रथम, नव्या द्वितीय और सोनी ने तृतीय स्थान हासिल किया। कबड्डी में बिधूना की टीम विजेता रही, जबकि दिलीपपुर टीम उपविजेता रही। खो-खो में असजना की टीम ने भटौली को हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। भारोत्तोलन में पब्लिक इंटर कॉलेज बिधूना के छात्रों ने बाजी मारी। कुश्ती प्रतियोगिता कल 18 दिसम्बर को हाेगी। प्रतियोगिता के आयोजन में बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग और प्रांतीय रक्षक दल के अधिकारी और सदस्य सक्रिय रूप से शामिल रहे।

(Udaipur Kiran) कुमार

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *