Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

छात्र-छात्राएं जैविक खेती का बृहद स्तर पर करें प्रचार प्रसार : प्रो. विवेक त्रिपाठी

छात्र छात्राएं जैविक खेती का बृहद स्तर पर करें प्रचार प्रसार

कानपुर, 18 दिसंबर (Udaipur Kiran) । उत्तर प्रदेश के कानपुर जनपद में कम्पनी बाग़ स्थित चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के उद्यान महाविद्यालय में स्नातक उद्यान प्रथम सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं के लिए विभिन्न वार्षिक परीक्षाओं, उनकी उपाधि व उद्यान में उनके कैरियर से संबंधित विषयों पर जानकारी देने के लिए एक विशेष सत्र का आयोजन किया गया। यह जानकारी सत्र की अध्यक्षता करते हुए अधिष्ठाता उद्यान संकाय प्रो. विवेक कुमार त्रिपाठी ने दी।

अधिष्ठाता उद्यान संकाय प्रो. विवेक कुमार त्रिपाठी ने बताया कि अध्ययन करने वाले विभिन्न विषयों-कोर्सों, परीक्षा की तैयारी आदि की जानकारी देने के साथ छात्रों से रूबरू होते हुए कहा कि सभी छात्र छात्राएं जैविक खेती का बृहद स्तर पर प्रचार प्रसार करें, जिन छात्र छात्राओं के पास कृषि योग्य भूमि है वह अपने माता-पिता के साथ मिलकर एक छोटे भू स्तर पर जैविक खेती शुरू करें। शहरी छात्र छात्राएं रूफटॉप पर जैविक खेती करें, उन्होंने सभी छात्रों को नियमित रूप से, अनुशासन के साथ सत प्रतिशत रूप में कक्षाओं में उपस्थित रहने की सलाह दी।

अधिष्ठाता वानिकी महाविद्यालय प्रो. कौशल कुमार ने बताया कि छात्रों का शैक्षिक विकास ही इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने मूल्य संवर्धन कोर्स के विषय में विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि इस प्रकार के कोर्स स्वरोजगार सृजन के साथ आपके सम्पूर्ण विकास में सहायक होंगे।

सब्जी विज्ञान के विभागाध्यक्ष डॉ. केशव आर्य ने कहा कि सब्जी वाली फसलों पर आधारित विषयों पर चर्चा करते हुए कहा कि सब्जियों की संरक्षित खेती के माध्यम से उच्च गुणवत्ता युक्त उत्पाद तैयार किया जा सकता है।

शाक भाजी सस्य विशेषज्ञ डॉ. राजीव ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना के विषय में विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि छात्रों को कम से कम 220 घंटे सामाजिक कार्य, जागरूकता कार्यक्रम, स्वच्छता अभियान आदि कार्यों को करना होगा। डॉ. मनुज अवस्थी ने छात्रों से परीक्षा प्रणाली पर विस्तार से चर्चा की।

डॉ. अमित कुमार ने कहा कि नवागंतुक छात्रों को कैरियर के साथ रोजगार से संबंधित जानकारी दी गई।

डॉ सोमेन्द्र वर्मा ने समय प्रबंधन पर चर्चा की साथ ही उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में 65 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। धन्यवाद ज्ञापन डॉ प्रेम कुमार द्वारा दिया गया।

(Udaipur Kiran) / मो0 महमूद

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *