Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

छात्र बिना डरे अपने अंदर की प्रतिभा को पहचान कर बढ़ते हुए कदम को करें मज़बूत: बीएम मेहरोत्रा

छात्र बिना डरे अपने अंदर की प्रतिभा को पहचान कर बढ़ते हुए कदम को करें मज़बूत

कानपुर, 15 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । उत्तर प्रदेश के कानपुर जनपद में कल्याणपुर स्थित छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट में सांस्कृतिक कार्यक्रम संकर्षण का शुभारंभ सीनियर वाइस प्रेसिडेंट हैवेल्स इंडिया के बतौर मुख्य अतिथि बी एम मेहरोत्रा ने किया। यह जानकारी बुधवार को विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ. विशाल शर्मा ने दी।

मीडिया प्रभारी डॉ. विशाल शर्मा ने बताया कि विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ आयुर्वेदाचार्य डॉ वंदना पाठक व स्कूल ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट के निदेशक प्रोफेसर सुधांशु पांडया व अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रोफेसर अंशु यादव उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि बीएम मेहरोत्रा ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि किसी भी छात्र को कभी भी डरना नहीं चाहिए। हर विद्यार्थी के अंदर कोई ना कोई क्षमता एवं कला अवश्य रहती है। उसे सिर्फ इसे पहचानने की ज़रूरत है।

आयुर्वेदाचार्य डॉ वंदना पाठक ने कहा कि विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ अन्य गतिविधियों सांस्कृतिक खेलकूद इत्यादि में भी बराबर भागीदारी करनी चाहिए जिससे उनकी व्यक्तिगत क्षमता विकसित होती है।

निदेशक प्रोफेसर सुधांशु पांडया ने कहा कि विभाग द्वारा साल में दो बार सांस्कृतिक कार्यक्रम का वृहद स्तर पर आयोजन किया जाता है।

प्रोफेसर अंशु यादव ने सर्वांगीण विकास पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि आज के इस कार्यक्रम में कलाकृति, रियलिस्टिक एवं रिदम रंबल कार्यक्रम आयोजित हुए जिसमें हर गतिविधियों में आठ से 10 टीमों सहित लगभग 100 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया।

संयोजक डॉ वारशी सिंह ने बताया कि संकर्षण कार्यक्रम 15 और 16 अक्टूबर 2 दिन आयोजित किया जाएगा जिसमें 200 से 300 प्रतिभागियों द्वारा प्रतिभाग किया जाएगा।

सह संयोजक डॉ अर्पणा कटियार ने कहा कि इस मौके पर उत्पादों की प्रदर्शनी का उद्घाटन मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि द्वारा किया गया जिसमें लगभग 15 स्टाल ने हैंडीक्राफ्ट सहित अन्य उत्पादों का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम के संयोजन में डॉक्टर सुदेश श्रीवास्तव,डॉ विवेक सिंह सचान, डॉ सुधांशु राय ,डॉ सुधीर वर्मा ,डॉ सुरेंद्र कुमार, डॉ प्रशांत त्रिवेदी, डॉ मनोज कुमार सहित छात्र संयोजकों में समृद्धि, कृष्ण ,अनन्य ,शैलेंद्र सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

(Udaipur Kiran) / मो0 महमूद

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *