Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

खेलकूद प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखायी प्रतिभा

Photo

-कई विद्यालयों के छात्र -छात्राओं ने प्रतियोगिता में किया प्रतिभाग

बाराबंकी, 29 दिसंबर (Udaipur Kiran) । उत्तर प्रदेश के जनपद बाराबंकी के यूनियन इंटर कालेज रामनगर में विधानसभा स्तरीय आयोजित ग्रामीण खेल लीग के तहत विधायक खेल स्पर्धा का दो दिवसीय आयोजन शुरू हुआ इसमें रामनगर, सिरौली गौसपुर, सूरतगंज ब्लॉक के खिलाडियों द्वारा एथलेटिक्स, कबड्डी, कुश्ती, वॉलीबॉल जैसे खेलों में प्रतिभाग किया गया।प्रतियोगिता जूनियर सब-जूनियर एवं सीनियर पुरुष व महिला आयु वर्गों के लिए आयोजित की गई।

प्रतियोगिता का उद्घाटन रामनगर के विधायक प्रतिनिधि लल्लन वर्मा द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल विभाग द्वारा आयाेजित इस कार्यक्रम में वर्मा ने 100 मीटर दौड़ की विजेता बालिका जूनियर वर्ग में हिना एवं सब जूनियर बालक वर्ग में आलोक को पुरस्कार प्रदान कर खिलाडियों का हौसला बढ़ाया। खेल प्रतियोगिता की समाप्ति पर खंड विकास अधिकारी रामनगर जितेंद्र कुमार एवं यूनियन इंटर कालेज के प्रधानाचार्य कमलेश कुमार सिंह ने पहुंच कर खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन किया। प्रतियोगिता के संचालन में कार्यक्रम प्रभारी अपूर्वा कोचर, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी विकास तिवारी, साक्षी सिंह, भूमिका सचान, रश्मि त्रिपाठी, ब्लॉक व्यायाम प्रशिक्षक रजनीश कुमार सिंह व समस्त खेल अनुदेशक, सत्येंद्र, फुरकान, पी आर डी स्वयंसेवकों का काफी योगदान रहा।

—————

(Udaipur Kiran) / पंकज कुमार चतुवेर्दी

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *