Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

डिजिटल पुस्तकालयों से छात्रों को मिलेगी गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक सामग्री : डीएम

बैठक लेते डीएम

फिरोजाबाद, 15 दिसंबर (Udaipur Kiran) ।जिलाधिकारी रमेश रंजन ने सोमवार को जनपद की ग्राम पंचायतों में डिजिटल पुस्तकालयों की स्थापना और सुचारू संचालन सुनिश्चित करने के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक अपने कक्ष में आयोजित की।

जिलाधिकारी रमेश रंजन ने कहा कि इस अभियान से ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं, छात्रों और नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक सामग्री प्रतियोगी परीक्षाओं की किताबें, ई पत्रिकाएं और सरकारी योजनाओं से सम्बन्धित जानकारी आसानी से मिल सकेगी। जिलाधिकारी ने कहा कि इस महत्वपूर्ण कार्य को चरणबद्ध तरीके से जनपद की सभी ग्राम पंचायतों को इस योजना के दायरें में लाया जाएगा। इस महत्वपूर्ण योजना को सफल बनाने के लिए पंचायती राज विभाग, शिक्षा विभाग और ग्रामीण विकास विभाग के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करके ही इस योजना को सफल बनाया जा सकता है।

जिलाधिकारी ने सभी सम्बन्धित अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर इस महत्वपूर्ण अभियान को धरातल पर उतारने और उसकी नियमित निगरानी करने का सख्त निर्देश दिया, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा और ज्ञान के प्रसार में क्रांतिकारी बदलाव लाया जा सके। उन्होंने कहा कि डिजिटल पुस्तकालय-डिजिटल इण्डिया के स्वप्न को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे मोहन लाल गुप्ता सहित सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।

(Udaipur Kiran) / कौशल राठौड़

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *