Skip to content
Saturday, 31 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

कम्बाईन हार्वेस्टर मैकेनिक तकनीकी प्रशिक्षण के लिए आठ दिसम्बर तक कृषि भवन में जमा करें आवेदन

कृषि भवन फतेहपुर की फोटो

फतेहपुर, 04 दिसम्बर (Udaipur Kiran) । उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में राज्य कृषि विकास योजना के अन्तर्गत कम्बाईन हार्वेस्टर मैकेनिकों का तकनीकी प्रशिक्षण योजना के तहत प्रशिक्षण की जानकारी देते हुए गुरुवार को उप कृषि निदेशक राम मिलन परिहार ने बताया कि जनपद के प्रत्येक विकास खण्ड से एक-एक अभ्यर्थी का चयन किया जाना है।

उन्होंने बताया कि प्रशिक्षणार्थियों के चयन के लिए निर्धारित पात्रता के अनुसार अभ्यर्थी आईटीआई में मैकेनिकल या फिटर ट्रेड की योग्यता रखता हो। कृषि इंजीनियरिंग में डिप्लोमाधारी को प्राथमिकता दी जाएगी। प्रशिक्षण के लिए 20 से 40 वर्ष के मध्य आयु होनी चाहिए।

उन्होंने बताया कि प्रत्येक विकास खण्ड से एक ही मैकेनिक या प्रशिक्षणार्थी का चयन किया जायेगा। जो लाभार्थी उपर्युक्त वर्णित पात्रता मानदण्डों को पूरा करते हैं और कम्बाईन हार्वेस्टर मैकेनिकों का तकनीकी प्रशिक्षण प्राप्त करना चाहते वह अपना आवेदन उप कृषि निदेशक फतेहपुर कार्यालय (कृषि भवन) में आगामी 08 दिसम्बर तक जमा कर सकते हैं।

(Udaipur Kiran) / देवेन्द्र कुमार

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *