Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

कठिन परिश्रम और अनुशासन से ही मिलती है सफलता : योगेश्वर दत्त

पूर्वांचल विश्वविद्यालय के एकलव्य स्टेडियम में योगेश्वर दत्त लोगो को संबोधित करते हुए

जौनपुर, 29 दिसम्बर (Udaipur Kiran) । यूपी के जौनपुर स्थित वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के एकलव्य स्टेडियम में सोमवार को खेल जगत के लिए एक ऐतिहासिक और प्रेरणादायी क्षण देखने को मिला, जब लंदन ओलम्पिक 2012 के कांस्य पदक विजेता एवं देश के गौरव ओलम्पियन योगेश्वर दत्त का आगमन हुआ। उनके आगमन से विश्वविद्यालय परिसर का खेल वातावरण उत्साह और ऊर्जा से भर उठा।

एकलव्य स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में योगेश्वर दत्त ने कहा कि सफलता का एकमात्र मार्ग कठिन परिश्रम, अनुशासन और ईमानदारी है। उन्होंने खिलाड़ियों से माता-पिता एवं कोच का सम्मान करने का आह्वान करते हुए कहा कि जो खिलाड़ी संस्कारों और समर्पण के साथ आगे बढ़ता है, वही जीवन के सर्वोच्च शिखर तक पहुंचता है। उनके विचारों ने उपस्थित खिलाड़ियों के मन में आत्मविश्वास, संकल्प और नई ऊर्जा का संचार किया।

इस अवसर पर योगेश्वर दत्त का भव्य एवं आत्मीय स्वागत विश्वविद्यालय के खेल सचिव प्रो. शेखर सिंह, डॉ. रणधीर सिंह, डॉ. राजेश सिंह (जिला मंत्री, क्रीड़ा भारती), बाबा मौर्य (जिलाध्यक्ष, क्रीडा भारती), डॉ. रामधारी, पूर्व कर्मचारी संघ के महामंत्री रमेश यादव,अलका सिंह, अशोक सोनकर, योग प्रशिक्षक जय सिंह, भानु प्रताप शर्मा, सत्येंद्र सिंह, अजय प्रताप सिंह, परशुराम, संत राज, सिकंदर एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में प्रशिक्षण शिविर में भाग ले रही महिला क्रिकेट टीम, महिला योग टीम तथा कुश्ती के कई दर्जन खिलाड़ियों की उपस्थिति रही। खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों ने ओलम्पियन श्री दत्त को बुके, माल्यार्पण, अंगवस्त्रम एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया

(Udaipur Kiran) / विश्व प्रकाश श्रीवास्तव

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *