Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
JHARKHAND

पारस हॉस्पिटल में मायलोडिस्प्लास्टिक के मरीज का हुआ सफल इलाज

पारस हॉस्‍पिटल के डॉ अरूण कुमार की फाइल फोटो

रांची, 20 दिसंबर (Udaipur Kiran) । पारस एचईसी हॉस्पिटल में डॉक्टरों ने एक मरीज की सफल ब्रेन सर्जरी कर उसकी जान बचाई है। डॉ अरुण कुमार और उनकी टीम ने उच्च सतर्कता और कुशलता के साथ ऑपरेशन को सफलतापूर्वक अंजाम दिया। सर्जरी के बाद मरीज को होश आ गया और उसकी हालत में तेजी से सुधार देखा गया। पूरी तरह स्वस्थ होने पर मरीज को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है।

अस्पताल प्रबंधन ने इसे उच्चस्तरीय चिकित्सा सुविधा और अनुभवी डॉक्टरों की टीम का परिणाम बताया है।

डॉ अरुण कुमार ने बताया कि मरीज गंभीर बीमारी मायलोडिस्प्लास्टिक सिंड्रोम से पीड़ित था। उसके मस्तिष्क के बाईं ओर रक्त जमा हो गया था, जिसे क्रोनिक सबड्यूरल हेमेटोमा कहा जाता है। इस कारण दिमाग पर अत्यधिक दबाव बन गया था और मरीज को बेहोशी की हालत में अस्पताल लाया गया।

उन्होंने बताया कि मरीज की स्थिति को देखते हुए सीनियर कंसल्टेंट न्यूरोसर्जन डाॅ अरुण कुमार के नेतृत्व में तत्काल सर्जरी का निर्णय लेते हुए मरीज की जान बचाई गई।

—————

(Udaipur Kiran) / Manoj Kumar

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *