Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

वाराणसी लोकसभा क्षेत्र के बूथ अध्यक्षों के स्नेह मिलन कार्यक्रम में शामिल होंगे सुनील बंसल, सी.आर पाटिल

स्नेह मिलन कार्यक्रम को लेकर भाजपा की बैठक

–कार्यक्रम में कुल 1913 बूथ अध्यक्ष, शक्ति केंद्र प्रमुख, जनप्रतिनिधि व पार्षद जुटेंगे

वाराणसी, 13 दिसम्बर (Udaipur Kiran) । उत्तर प्रदेश के वाराणसी लोकसभा क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बूथ अध्यक्षों का स्नेह मिलन कार्यक्रम 14 दिसम्बर को अपराह्न 3 बजे से छावनी क्षेत्र स्थित होटल डी-पेरिस में आयोजित होगा। इस कार्यक्रम में 2024 लोकसभा चुनाव में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पार्टी के बूथ अध्यक्षों को सम्मानित किया जाएगा।

इसमें वाराणसी लोकसभा क्षेत्र की पांचों विधानसभा क्षेत्रों वाराणसी दक्षिणी, उत्तरी, कैंट, रोहनिया और सेवापुरी के कुल 1913 बूथों के बूथ अध्यक्षों के साथ ही शक्ति केंद्र प्रमुख, सभी जनप्रतिनिधि एवं पार्षद भाग लेंगे। इस कार्यक्रम में वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में जिन बूथों पर 70 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ, ऐसे 116 बूथ अध्यक्षों को विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा। खास बात यह है कि कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल तथा केंद्रीय जलशक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल भी मौजूद रहेंगे।

यह जानकारी पार्टी के काशी के मीडिया प्रवक्ता नवरतन राठी ने दी। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम को लेकर शनिवार शाम कार्यक्रम स्थल पर पार्टी टोली की बैठक भी हुई। बैठक में विधान परिषद सदस्य अश्वनी त्यागी ने कहा कि कार्यक्रम में अपेक्षित श्रेणी की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम को 22 विभागों में विभाजित किया गया है। जिनमें रजिस्ट्रेशन, मंच व्यवस्था, सिटिंग व्यवस्था, पार्किंग, सुरक्षा, मीडिया सहित अन्य व्यवस्थाएं शामिल हैं। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अपनी-अपनी जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करने का आह्वान किया। बैठक की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि, संचालन महानगर उपाध्यक्ष मधुकर चित्रांश और धन्यवाद ज्ञापन जिलाध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य हंसराज विश्वकर्मा ने किया।

बैठक में पूर्व विधायक जगदीश पटेल, कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव, एमएलसी धर्मेंद्र राय, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी नवरतन राठी, जगदीश त्रिपाठी, संतोष सोलापुरकर, आलोक श्रीवास्तव, संजय सोनकर, प्रवीण सिंह गौतम, अशोक पटेल, जेपी दूबे, अशोक जाटव, कुसुम पटेल, रचना अग्रवाल, साधना वेदांती आदि की मौजूदगी रही।

—————

(Udaipur Kiran) / श्रीधर त्रिपाठी

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *