Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
BIHAR

बिहार विधानमंडल सत्र के आखिरी दिन अनुपूरक बजट पर होगी चर्चा

बिहार विधानसभा की फोटो

पटना, 5 दिसंबर (Udaipur Kiran) ।

बिहार विधानमंडल में 18 वीं बिहार विधानसभा के पहले सत्र का आज आखिरी दिन है। अंतिम दिन की कार्यवाही के लिए मुख्यमंत्री नीतीश बिहार विधानसभा पहुंच गए हैं। शुक्रवार को सदन में द्वितीय अनुपूरक व्यय विवरणी पर चर्चा के बाद मतदान और उससे संबंधित विनियोग विधेयक का निपटारा किया जाएगा।

सत्र के समापन से पहले राज्य सरकार के खर्च से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा होने की संभावना है। गुरुवार को विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार ने अपने कार्यालय कक्ष में भवन निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। इस बैठक में हाल ही में राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान माइक और साउंड सिस्टम में आए व्यवधान पर विशेष रूप से चर्चा की गई।

सत्र के दौरान नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाई गई। अधिकतर विधायकों ने संविधान के प्रति निष्ठा की शपथ ली, मगर चर्चित नाम अनंत सिंह और अमरेन्द्र नारायण को शपथ से वंचित रहना पड़ा,अनंत सिंह इस वक्त जेल में हैं जबकि अमरेन्द्र पारिवारिक कारणवश उपस्थित नहीं हो सके। उधर, सदन का नेतृत्व सँभालने वालों की ताजपोशी भी पूरी धूमधाम से हुई। प्रेम कुमार को सर्वसम्मति से स्पीकर और नरेंद्र नारायण यादव को डिप्टी स्पीकर निर्वाचित किया गया, जो सत्ता पक्ष की रणनीतिक मजबूती का इज़हार था।

उल्लेखनीय है कि बिहार विधानमंडल का सत्र भले ही छोटा रहा हो, मगर इसकी सियासी तपिश किसी पूर्ण सत्र से कम नहीं रही है। पांचवें और अंतिम दिन सदन में सदस्य लगातार पहुंचने लगे है, राजनीति का माहौल गरम है और सत्ता-विपक्ष एक-दूसरे की गैरमौजूदगी और हाजिरी को हथियार बनाकर निशाने साधेंगे।

—————

(Udaipur Kiran) / गोविंद चौधरी

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *