Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
HEADLINES

सुप्रीम कोर्ट ने दी टूंडला स्कूल मैदान में रामलीला उत्सव की अनुमति

सुप्रीम कोर्ट (फाइल फोटो)

नई दिल्ली, 25 सितंबर (Udaipur Kiran News) । उच्चतम न्यायालय ने उत्तर प्रदेश के टुंडला में स्कूल ग्राउंड में रामलीला उत्सव की इजाजत दे दी है। उच्चतम न्यायालय ने शर्त लगाई कि स्कूली बच्चों को कोई परेशानी नहीं हो और उन्हें ग्राउंड में खेलना दिया जाए।

उच्चतम न्यायालय ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय के फैसले पर रोक लगाते हुए ये आदेश दिया है। उच्चतम न्यायालय ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय से कहा कि वह प्रशासन को रामलीला उत्सव को लेकर कोई वैकल्पिक जगह तलाशने पर दबाव डाले। उच्चतम न्यायालय ने शिकायतकर्ता पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब 100 सालों से रामलीला चल रही थी तो अचानक क्या हुआ। आपको उत्सव शुरु होने से पहले शिकायत करने से किसने रोका था।

(Udaipur Kiran) /संजय

——————–

(Udaipur Kiran) / अमरेश द्विवेदी

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *