Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
HEADLINES

सुप्रीम कोर्ट सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी मामले में बुधवार को करेगा सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली, 14 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । उच्चतम न्यायालय में आज सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई नहीं हो सकी। सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि की ओर से पेश वकील कपिल सिब्बल ने आज दूसरे मामलों मे व्यस्त होने का हवाला देते हुए सुनवाई टालने की मांग की थी। अब इस मामले पर कल यानि 15 अक्टूबर को सुनवाई होगी।

याचिका में सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी को चुनौती दी गई है। सोनम वांगचुक को 26 सितंबर को गिरफ्तार किया गया था। फिलहाल सोनम वांगचुक राजस्थान के जोधपुर जेल में बंद है। गीतांजलि ने अपने पति को रिहा करने की मांग की है। गीतांजलि ने याचिका में कहा है कि सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी के एक हफ्ते के बाद भी उनके स्वास्थ्य के बारे में उन्हें कोई सूचना नहीं है। सुनवाई के दौरान छह अक्टूबर को कपिल सिब्बल ने कहा था कि हिरासत गलत है, हम इसका विरोध करते हैं। सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार की ओर से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा था कि सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी की वजह की प्रति उपलब्ध करा दी गई है।

सोनम वांगचुक लद्दाख को पूर्ण राज्य का दर्जा देने की मांग कर रहे थे। लद्दाख में हुई हिंसा के बाद गोलीबारी में चार लोगों की मौत हो गई थी।

(Udaipur Kiran) /संजय

—————

(Udaipur Kiran) / वीरेन्द्र सिंह

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *