Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
HimachalPradesh

सुप्रीम आउटफिट ने आपदा पीड़ितों के लिए सीएम राहत कोष में दिए 10 लाख रुपये

आपदा पीड़ितों को अंशदान

शिमला, 19 दिसंबर (Udaipur Kiran) । हिमाचल प्रदेश में आपदा से प्रभावित लोगों के पुनर्वास और राहत कार्यों के लिए उद्योग जगत से सहयोग लगातार सामने आ रहा है। इसी कड़ी में सुप्रीम आउटफिट प्राइवेट लिमिटेड, फरीदाबाद ने सामाजिक दायित्व (सीएसआर) के तहत मुख्यमंत्री राहत कार्यों के लिए 10 लाख रुपये का अंशदान दिया है। कंपनी के अध्यक्ष एवं कार्यकारी निदेशक तथा पालमपुर निवासी प्रेम सिंह राणा ने बुधवार को शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू को यह चेक भेंट किया।

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने इस सहयोग के लिए सुप्रीम आउटफिट प्राइवेट लिमिटेड और प्रेम सिंह राणा का आभार जताया। उन्होंने कहा कि प्रदेश ने हाल के समय में प्राकृतिक आपदा का गंभीर सामना किया है, जिसमें कई परिवार प्रभावित हुए हैं। ऐसे समय में निजी संस्थानों और उद्योगों की ओर से आगे आकर मदद करना सराहनीय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस राशि का उपयोग आपदा पीड़ितों को राहत पहुंचाने और उनके पुनर्वास में किया जाएगा, जिससे जरूरतमंद लोगों को कुछ सहारा मिल सकेगा।

प्रेम सिंह राणा ने कहा कि सुप्रीम आउटफिट प्राइवेट लिमिटेड लंबे समय से हिमाचल प्रदेश में सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि उनकी संस्था शिक्षा को बढ़ावा देने, आजीविका से जुड़े कार्यक्रमों, पर्यावरण संरक्षण और आपदा के बाद पुनर्वास जैसे क्षेत्रों में लगातार योगदान दे रही है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी कंपनी प्रदेश के विकास और सामाजिक कल्याण से जुड़े कार्यों में सहयोग जारी रखेगी।

—————

(Udaipur Kiran) / उज्जवल शर्मा

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *