Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
BIHAR

निगरानी ने रिश्वत लेते पर्यवेक्षिका को किया गिरफ्तार

पकड़ी गयी पर्यवेक्षिका

पूर्वी चंपारण,19 दिसंबर (Udaipur Kiran) । जिले के केसरिया में निगरानी विभाग की टीम ने 4000 रुपये की घुस लेते हुए महिला पर्यवेक्षिका अंबालिका कुमारी को उसके दफ्तर से दबोचा है। मिली जानकारी के अनुसार प्रखंड के मठिया पंचायत स्थित बनकट माफी निवासी जनार्दन प्रसाद के आवेदन के आलोक में कार्रवाई की गई। उन्होंने अपने आवेदन में यह आरोप लगाया है कि उनकी सेविका पत्नी से पोषाहार की राशि 13500 को पास करने के लिए महिला पर्यवेक्षिका द्वारा 4000 रुपये की नजराने की राशि मांग की गई। पैसा नहीं देने पर पोषाहार की राशि पास नहीं की गई जिससे आंगनवाड़ी में पढ़ने वाले बच्चों के बीच पोषाहार वितरण करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

केसरिया प्रखंड में कुल 214 आंगनबाड़ी केन्द्रों की संख्या है, जिसमें 114 आंगनबाड़ी केंद्र की देखरेख महिला पर्यवेक्षिका अंबालिक कुमारी के नेतृत्व में होती है। तथा सभी आंगनबाड़ी केद्रो से पोषाहार की राशि पास करने के लिए नज़राने की राशि अवैधानिक वसूल की जाती है । यह मामला विगत कई महीनो से चल रहा था।

निगरानी अन्वेषण ब्यूरो के पुलिस उपाधीक्षक अखिलेश कुमार ने बताया कि भ्रष्टाचार के जितने मामले चल रहे हैं उनमें निगरानी टीम के द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है, पर्यवेक्षिका को 4000 रुपया घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। इनके ऊपर निगरानी कांड संख्या 111/ 25 के तहत कार्यवाही की गई है।

उन्होंने बताया कि सरकार की भ्रष्टाचार को लेकर जीरो टॉलरेंस की नीति है, और इसके तहत भ्रष्ट लोक सेवक के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है आम लोगों को भी भ्रष्ट लोक सेवकों के खिलाफ लगातार शिकायतें मिल रही है जिसका सत्यापन करके कार्रवाई की जा रही है।आवेदक जनार्दन प्रसाद की पत्नी रीता देवी केंद्र संख्या 141 बनकट माफी की सेविका है। यहां बात देखी केसरिया ब्लॉक के पूर्व में कार्यरत अंचलाधिकारी अखिल कुमार मलिक को भी निगरानी विभाग द्वारा गिरफ्तार किया गया था।उसके बाद प्रखंड मुख्यालय में घूसखोर कर्मचारियों के बीच हड़कंप मच गया था ठीक उसी तरह इस बार भी घूसखोरी कर्मचारियों के बीच हड़कंप मचा हुआ है।

—————

(Udaipur Kiran) / आनंद कुमार

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *