Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

वाराणसी में स्वदेशी जागरण मंच ने स्वदेशी संदेश यात्रा निकाली

स्वदेशी संदेश यात्रा
स्वदेशी संदेश यात्रा

—संदेश यात्रा में धर्मसंघ के बटुकों ने भी की भागीदारी

वाराणसी,16 अक्टूबर(Udaipur Kiran News) । उत्तर प्रदेश के वाराणसी में गुरूवार शाम स्वदेशी जागरण मंच की काशी महानगर इकाई ने दुर्गाकुंड स्थित धर्मसंघ परिसर से स्वदेशी संदेश यात्रा निकाली। संदेश यात्रा में मंच के कार्यकर्ताओं के साथ धर्मसंघ के महामंत्री पं. जगजीतन पाण्डेय,बटुकों ने भी भागीदारी की। यात्रा में भारत माता बनी अंशिका सिंह राहगीरों में आकर्षण रही। यात्रा का उद्घाटन एडवोकेट राजेंद्र प्रताप पांडेय, डॉ मनोज कुमार गुप्ता, कुमकुम पाठक,दीपा एवं कल्पना विश्वकर्मा ने संयुक्त रूप से किया। संदेश यात्रा में अखंड एवं आत्म निर्भर भारत की अलख जगाई गई। यात्रा का

संयोजन विजय मिश्रा,कविता मालवीय ने किया। इसमें सत्येंद्र सिंह,निर्मला पांडेय, सुमन पटेल, अनीता प्रजापति आदि ने भागीदारी की। यात्रा में स्वदेशी स्वीकार, विदेशी उत्पादों के बहिष्कार,घर-घर स्वदेशी’ का नारा लगता रहा। इस यात्रा का उद्देश्य स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग को बढ़ावा देना और आमजन को स्वदेशी आंदोलन से जोड़ना था।

—————

(Udaipur Kiran) / श्रीधर त्रिपाठी

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *