Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

स्वदेशी मेला : सुलेख में अंशा, नंदिता, प्राची, ऋचा एवं पुष्प सज्जा में नंदिनी, अभिनव, अंकिता ने मारी बाजी

पुष्प सज्जा

प्रयागराज, 21 दिसम्बर (Udaipur Kiran) । उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र में चल रहे स्वदेशी मेला में रविवार होने के कारण भारी भीड़ देखने को मिली। लोगों ने अनेक प्रांतों से आए हुए विविध सामग्रियों की खरीददारी की। स्वदेशी प्रतिभा खोज प्रतियोगिता में आज सुलेख एवं पुष्प सज्जा के नाम रहा। सुलेख प्रतियोगिता में अंशा अंसारी, नंदिता, प्राची कुशवाहा, ऋचा पांडेय एवं पुष्प सज्जा में नंदिनी निषाद, अभिनव सिंह, अंकिता चौहान प्रथम स्थान पर रहे।

सुलेख प्रतियोगिता में 450 से अधिक प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। वहीं पुष्प सज्जा प्रतियोगिता में 156 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। जजों के लिए शाम तक रिजल्ट देने की बड़ी चुनौती थी कड़ी मेहनत के बाद 5 बजे रिजल्ट घोषित किया जा सका। सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र दिया गया एवं विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। डॉ सुधा त्रिपाठी, अंजलि सक्सेना, डॉ मानस प्रकाश मिश्रा, डॉ रेणु प्रसाद, माया द्विवेदी, रतना जायसवाल निर्णयक की भूमिका में रहीं।

सायं सांस्कृतिक संध्या में अनेक रंग रहे, जहां दीप्ति योगेश्वर ने योग के अनेक आसनों पर अपना नृत्य प्रस्तुत किया। वहीं प्रयागराज की मुनमुन अधिकारी, गौरव बंसल, डॉ नीता, उत्सव, खुशी, सात्विका, सुमन लता, मास्टर उबेद सहित अनेक कलाकारों ने विविध लोकगीतों को प्रस्तुत किया। विभाग संयोजक डॉ अश्विनी कुमार द्विवेदी ने अतिथियों को सम्मानित किया। महानगर संयोजक लव वर्मा एवं मेलापूर्णकालिक प्रभात कुमार ने बच्चों को पुरस्कार वितरित किया। वहीं प्रांत मेला प्रमुख डॉ. अरुण कुमार त्रिपाठी ने मेले का संयोजन किया। युवा प्रमुख ऋषिकेश ने कार्यक्रम का संचालन किया।

—————

(Udaipur Kiran) / विद्याकांत मिश्र

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *