Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
HEADLINES

स्वाति मालीवाल ने राज्यसभा में उठाया महिला सुरक्षा का मुद्दा

राज्य सभा सांसद स्वाति मालिवाल

नई दिल्ली, 4 दिसंबर (Udaipur Kiran) । राज्यसभा सदस्य स्वाति मालीवाल ने महिलाओं की सुरक्षा और न्याय से जुड़े मुद्दों को आज सदन में उठाते हुए कहा कि देश में हर एक घंटे में 51 महिलाओं के साथ अपराध होता है। दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष रहते हुए उन्होंने 8 महीने की बच्ची से लेकर 90 साल की महिला तक, कई गंभीर यौन शोषण के मामलों को संभाला है।

मालीवाल ने कहा कि हमारे देश में न्याय पाने की प्रक्रिया इतनी लंबी और जटिल है कि कई बार पीड़ित लड़कियों की हिम्मत टूट जाती है।

उन्होंने विधि एवं न्याय मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अर्जुन राम मेघवाल से सवाल पूछा कि देश के उच्च न्यायालयों में लंबित पड़े 63 लाख मामलों के निपटारे के लिए सरकार कौन-से आधुनिक तरीके और कदम अपना रही है? साथ ही, देशभर में खाली पड़े जजों के पदों को भरने के लिए सरकार क्या प्रयास कर रही है?

मंत्री मेघवाल ने बताया कि केंद्र सरकार फास्ट ट्रैक स्पेशल कोर्ट योजना चला रही है, जिसके तहत पॉक्सो अदालतें स्थापित की जा रही हैं। वर्तमान में देश के सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में 400 ई-पॉक्सो कोर्ट और 773 फास्ट ट्रैक कोर्ट काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सांसद द्वारा जताई गई चिंता वाजिब है और इसे उचित मंच पर उठाया जाएगा।

———–

(Udaipur Kiran) / विजयालक्ष्मी

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *