
पौड़ी गढ़वाल, 2 दिसंबर (Udaipur Kiran) . भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री जेपी. नड्डा और गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी के जन्मदिवस पर भूमियाल देव कंडोलिया मंदिर पौड़ी में सुंदरकांड पाठ और मिष्ठान वितरण किया गया.
मंगलवार को आयोजित भाजपा की ओर से सुंदरपाठ का आयोजन किया गया. पाठ सुनने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही. जिसके बाद भाजपाईयों ने श्रद्धालुओं को मिष्ठान वितरित किया. इस मौके पर भाजपा जिला मंत्री क्रांति किशोर नेगी, मंडल अध्यक्ष पौड़ी नगर शैलेन्द्र नौटियाल, पौड़ी ग्रामीण संतोषी रावत, मंडल अध्यक्ष अगरोड़ा संतोष चंदोला, जिला कोषाध्यक्ष राजेश कंडारी, जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा मयूर भट्ट, मंडल महामंत्री ललित नेगी, नीलम ध्यानी जुयाल, बबीता रावत आदि मौजूद रहे. वहीं राजमती देवी विद्या मंदिर इंटर कालेज तिमली में गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी के जन्मदिन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्कूली छात्र-छात्राओं को स्वेटर वितरित की. इस अवसर पर संजय वर्मा, संजय बलूनी, नीलम जुयाल, विकास रावत, पंकज पंचभैय्या, शैलेंद्र नौटियाल, प्रधानाचार्य संजय मंमगाई आदि मौजूद रहे.
(Udaipur Kiran) / कर्ण सिंह
