
नाहन, 14 नवंबर (Udaipur Kiran) .
Bihar के चुनाव की मतगणना जारी है और रुझानों के अनुसार भाजपा तथा एनडीए बड़ी जीत की ओर बढ़ रहे हैं. भाजपा के इस प्रदर्शन से सिरमौर जिला भाजपा ने इकट्ठे होकर नाहन बाजार में एक दूसरे की लड्डू बांट कर नारेबाजी के साथ Bihar चुनावों में जीत का जश्न मनाया.
Bihar चुनावों में भाजपा के प्रदर्शन से कार्यकर्ताओं में एक नए जोश का संचार हुआ है और इस जीत का श्रेय पी एम नरेन्द्र मोदी की नीतियों को दिया.
सिरमौर भाजपा जिला उप अध्यक्ष प्रताप ठाकुर ने बताया कि यह जीत भाजपा के कुशल नेतृत्व, जन कल्याण नीतियों और सुशासन के कारण हुई है. उन्होंने कहा कि आने वाले चुनावों में हिमाचल में भी ऐसे परिणाम आयेंगे. प्रदेश में आमजन इस समय कांग्रेस की नीतियों, कार्यों से तंग आ चुका है और समाज के सभी वर्ग त्रस्त हैं और बदलाव की ओर बढ़ रहे हैं.
—————
(Udaipur Kiran) / जितेंद्र ठाकुर
