Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
JHARKHAND

जंगली हाथी से छेड़छाड़ करना सुरक्षाकर्मी को पड़ा महंगा, हाथी ने कुचला

हाथी ने सुरक्षा कर्मी को मारा
सुरक्षा कर्मी को पटकता हाथी
मृतक सुरक्षा कर्मी

रामगढ़, 16 दिसंबर (Udaipur Kiran) । रामगढ़ जिले के वेस्ट बोकारो ओपी क्षेत्र में सीसीएल के सुरक्षाकर्मी को जंगली हाथी को छेड़ना महंगा पड़ गया। हाथी ने सुरक्षाकर्मी को कुचल कर मार डाला। वेस्ट बोकारो ओपी क्षेत्र के सारुबेड़ा इलाके के जंगल में मंगलवार को हुई घटना से इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। जंगली हाथियों का झूंड सारुबेड़ा के जंगल से गुजर रहा था। इस दौरान कुछ लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। इनमें सीसीएल का सुरक्षाकर्मी अमित कुमार भी था। इस दौरान एक हाथी ने लोगों को दौड़ा दिया। इस दौरान हाथी ने सुरक्षाकर्मी अमित कुमार को पकड़ा और सूंड से उठाकर पकड़ पटक दिया। इस दौरान कई बार उसे कुचला। इस घटना में अमित कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर वन विभाग के पदाधिकारी और पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। सीसीएल सुरक्षा गार्ड अमित कुमार सारुबेड़ा सीसीएल कालोनी का ही रहने वाला था।

—————

(Udaipur Kiran) / अमितेश प्रकाश

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *