Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
HimachalPradesh

पल्स पोलियो अभियान के तहत सिरमौर में 56,531 बच्चों को पोलियो ड्रॉप्स पिलाने का लक्ष्य

पल्स पोलियो अभियान के तहत सिरमौर में 56,531 बच्चों को पोलियो ड्रॉप्स पिलाने का लक्ष्य

नाहन, 21 दिसंबर (Udaipur Kiran) । सिरमौर जिला में पोलियो अभियान आज नाहन से आरंभ हुआ। जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ निसार अहमद तथा खण्ड स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मोनिशा अग्रवाल ने 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को पोलियो खुराक देकर अभियान का शुभारंभ किया। यह अभियान 21 से 23 तक चलेगा एक जहां पोलियो केंद्रों में खुराक दी जाएगी वहीं उसके बाद किसी कारण छूटे बच्चों के लिए घर घर ये ड्रॉप्स पिलाये जायेंगे।

जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ निसार अहमद ने बताया कि जिला में 56,531 बच्चों को पोलियो ड्रॉप्स पिलाने का लक्ष्य रखा गया है और इसके लिए 539 पोलियो बूथ बनाए गए हैं और इस कार्य के लिए 1700 कर्मचारियों की तैनाती की है। इसके इलावा प्रवासी श्रमिकों के बच्चों के लिए अलग व्यवस्था की गई है। साथ ही 12 मोबाइल बैन भी अभियान में है।

खण्ड स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मोनिशा अग्रवाल ने बताया कि देश पहले ही पोलियो मुक्त हो चुका है लेकिन पड़ोसी देशों पाकिस्तान, अफगानिस्तान में पोलियो के मामले आने पर सतर्कता वश यह अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि ओरल पोलियो ड्रॉप्स बहुत कारगर होती है इसलिए लोगो को आगे आकर अभियान में भाग लेना चाहिए।

—————

(Udaipur Kiran) / जितेंद्र ठाकुर

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *