तारिक अनवर ने हरिगंज चौक पर हाईमास्क एलईडी लाईट कार्य का किया लोकार्पण

कटिहार,21दिसंबर(Udaipur Kiran) ।सांसद तारिक अनवर ने कटिहार नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत हरिगंज चौक पर सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना अंतर्गत 150W के 10 हाईमास्क एलईडी लाईट कार्य का लोकार्पण किया।
सांसद तारिक अनवर ने कहा कि हरिगंज चौक पर हाई मास्ट लाइट लगने से यहां के स्थानीय निवासी और व्यापारियों को बेहद लाभ मिलेगा। सुरक्षा के दृष्टिकोण से भी लाभप्रद रहेगा। उन्होंने कहा कि उनका पूरा प्रयास रहेगा कि वह कटिहार संसदीय क्षेत्र के विकास के लिए सदैव समर्पित रहेंगे।
कटिहार जिला कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष सुनील कुमार यादव ने कहा कि सांसद तारिक अनवर के प्रयासों से क्षेत्र में विकास के काम हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह एलईडी लाईट लग जाने इस क्षेत्र के लोगों के लिए एक बड़ी सुविधा होगी ।
इस अवसर पर उपस्थित स्थानीय निवासियों ने सांसद तारिक अनवर को धन्यवाद दिया और कहा कि वह क्षेत्र के विकास के लिए हमेशा काम करते हैं।
इस अवसर पर कटिहार जिला कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष सुनील कुमार यादव, राष्ट्रीय सचिव तौकीर आलम, कटिहार जिला कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता पंकज कुमार तमाखुवाला सहित स्थानीय निवासी उपस्थित रहे।
—————
(Udaipur Kiran) / विनोद सिंह



