Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

टैक्स बार एसोसिएशनों ने 17 दिसंबर के बंद को दिया समर्थन

पश्चिमी यूपी में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना की मांग को लेकर हाेने वाले बंद का का समर्थन करते टैक्स बार एसोसिएशनों  के पदाधिकारी

मुरादाबाद, 16 दिसंबर (Udaipur Kiran) । राज्य कर कार्यालय रामगंगा विहार के संकाय कक्ष में मुरादाबाद क्षेत्र की तीनों टैक्स बार एसोसिएशनों की संयुक्त बैठक मंगलवार को सम्पंन हुई। बैठक में दि बार एसोसिएशन एंड लाइब्रेरी मुरादाबाद के आहवान पर बुधवार 17 दिसंबर को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना के समर्थन में प्रस्तावित आंदोलन पर चर्चा की गई। इस अवसर पर दि मुरादाबाद टैक्सेशन बार ऐसोसिएशन, टैक्स बार ऐसोसिएशन, जोनल टैक्स बार ऐसोसिएशन द्वारा दि बार एसोसिएशन एंड लाइब्रेरी, मुरादाबाद को आंदोलन में पूरा समर्थन देने का आश्वासन दिया गया और 17 दिसंबर को पूर्ण कार्य बहिष्कार रहेगा।

मोहित अग्रवाल सचिव टैक्स बार ऐसोसिएशन, दीपक अग्रवाल सचिव, जोनल टैक्स बार ऐसोसिएशन व केके शर्मा सचिव, दि मुरादाबाद टैक्सेशन बार ऐसोसिएशन के पदाधिकारियों ने हाईकोर्ट बेंच की पश्चिम उप्र में स्थापना की मांग को लेकर बंद का समर्थन किया। दि बार एसोसिएशन एंड लाइब्रेरी के अध्यक्ष आनंद मोहन गुप्ता व महासचिव कपिल गुप्ता ने सभी का आभार व्यक्त किया है।

इस मौके पर जीपी मेहरोत्रा, राकेश कुमार शर्मा, मोहित अग्रवाल, केके शर्मा, अशोक त्यागी, सैयद आरिफ अली, विनीत किशोर जैन, राजीव टंडन, अनुज गुप्ता, प्रतीक गोयल, दीपक कुमार गुप्ता, अराफ़ात अली, अनुराग सिंह, ज़िया ज़मीर, लीला धर, शिशिर गुप्ता, राजीव अग्रवाल आदि बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।———-

(Udaipur Kiran) / निमित कुमार जायसवाल

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *