Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
JHARKHAND

राजमहल खदान हादसे की बरसी पर नम हुईं आंखें, मजदूरों को दी गई श्रद्धांजलि

श्रद्धांजलि देते अधिकारी

गोड्डा, 29 दिसंबर (Udaipur Kiran) । जिले में कार्यरत ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (ईसीएल) के राजमहल क्षेत्र में वर्ष 2016 में हुई भीषण खदान हादसे की स्मृति में साेमवार काे परियोजना की ओर से पीट ऑफिस परिसर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस दर्दनाक हादसे में ओपन कास्ट खदान में अचानक मिट्टी धंसने से 23 मजदूर मिट्टी में दबकर मारे गए थे? इस घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया था।

कार्यक्रम में महाप्रबंधक (परिचालन) सतीश मुरारी के नेतृत्व में उपस्थित अधिकारी और कर्मियों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत मजदूरों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर खान प्रबंधक ओपी चौधरी, एरिया सेफ्टी ऑफिसर पी बरनवाल, रामानंद प्रसाद, नीरज कुमार, पवन कुमार, सुनील सहित दर्जनों की संख्या में परियोजना कर्मी उपस्थित थे।

मौके पर वक्ताओं ने कहा कि वर्ष 2016 की यह त्रासदी राजमहल परियोजना ही नहीं, बल्कि पूरे कोयला उद्योग के इतिहास की एक पीड़ादायक घटना है, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। हादसे के बाद कई परिवारों ने अपने कमाने वाले सदस्य खो दिया और आज भी यह दिन उन परिवारों के लिए गहरे दर्द की याद दिलाता है।

श्रद्धांजलि सभा में यह भी कहा गया कि इस हादसे से सबक लेते हुए खदान सुरक्षा व्यवस्था, ओवरबर्डन प्रबंधन और कार्यस्थल सुरक्षा मानकों को और सुदृढ़ किया गया है, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। कार्यक्रम में उपस्थित सभी कर्मियों ने शहीद मजदूरों की कुर्बानी को नमन करते हुए उनकी स्मृति को सदैव जीवित रखने का संकल्प लिया।

—————

(Udaipur Kiran) / रंजीत कुमार

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *