Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
HEADLINES

देश के कई हवाई अड्डों पर तकनीकी खराबी से ‘चेक-इन’ प्रणालियों में आई दिक्कत

हवाई अड्डों पर तकनीकी खराबी के कारण यात्रियों की जमा भीड़

– माइक्रोसॉफ्ट के ग्लोबल आउटेज से कई एयरलाइंस की उड़ानों पर असर पड़ा

नई दिल्‍ली, 03 दिसंबर (Udaipur Kiran) । देशभर के कई हवाई अड्डों पर तकनीकी खराबी के कारण बुधवार सुबह ‘चेक-इन’ प्रणालियों में समस्या उत्पन्न होने के कारण कुछ उड़ानों में देरी हुई है। चेक-इन सिस्टम प्रभावित होने से एयर इंडिया एक्सप्रेस स्पाइसजेट, अकासा एयर और इंडिगो की उड़ानों पर असर पड़ा है।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार इस तकनीकी खामी की वजह माइक्रोसॉफ्ट विंडोज की वैश्विक सेवा में आई दिक्कत को बताया जा रहा है। बुधवार की सुबह सिस्टम में खराबी आने की वजह से देशभर के कई एयरपोर्ट पर चेक-इन काउंटर पर दिक्कतें आईं। इस तकनीकी गड़बड़ी की वजह से कई फ्लाइट्स में देरी हुई है। इसके बाद विमानन कंपनियों को ‘मैन्युअल चेक-इन’ और ‘बोर्डिंग’ प्रक्रिया लागू करनी पड़ी, जिससे पैसेंजर बहुत लंबी लाइनों में फंस गए। यह समस्या तब शुरू हुई जब माइक्रोसॉफ्ट विंडोज सर्विस में एक ग्लोबल दिक्कत की वजह से एयरपोर्ट के आईटी सिस्टम क्रैश हो गए, जिससे वह सॉफ्टवेयर काम नहीं कर रहा था, जिसका इस्तेमाल एयरलाइंस चेक-इन और बोर्डिंग के लिए करती हैं। इस वजह से कम से कम चार विमानन कंपनी इंडिगो, स्पाइसजेट, अकासा एयर और एयर इंडिया एक्सप्रेस की सेवाएं प्रभावित हुई हैं।

दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा लिमिटेड (डायल) ने कहा कि मौके पर मौजूद हमारी टीम सभी हितधारकों के साथ मिलकर काम कर रही हैं, ताकि यात्री निर्बाध और कुशल यात्रा कर सकें। माइक्रोसॉफ्ट या विमानन कंपनियों की ओर से इस पर तत्काल कोई टिप्पणी नहीं आई है।

—————

(Udaipur Kiran) / प्रजेश शंकर

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *