झारखंड में 30 से बढ़ेगा तापमान, उत्तरी जिलों में कुहासे को लेकर येलो अलर्ट

रांची, 29 दिसंबर (Udaipur Kiran) । झारखंड के विभिन्न जिलों में मंगलवार से तापमान में दो से तीन डिग्री वृद्धि होने की संभावना है। वहीं राज्य के उत्तरी जिलों (देवघर, दुमका, गिरिडीह जामताड़ा और पाकुड़) में मंगलवार को कहीं-कहीं घना कुहासा छाने की संभावना है। इसे लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।
पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में सबसे अधिक तापमान 27 डिग्री चाईबासा में और सबसे कम तापमान रांची के कांके में 2.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। इधर, सोमवार को रांची और आसपास के इलाकों में सुबह से मौसम साफ रहा। सुबह में भारी कनकनी महसूस की गई, लेकिन दिन चढ़ने के साथ ही धूप में तल्खी महसूस की गई। हालांकि हल्के दर्जे की हवा के कारण ठंड भी महसूस की गई।
वहीं, सोमवार को रांची में अधिकतम तापमान 22.2 डिग्री 22.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री, जमशेदपुर में 24 पॉइंट से 10.5 डिग्री, डालटेनगंज में 24.8 डिग्री और 6.1 डिग्री, बोकारो में 20.5 और 6.6,चाईबासा में अधिकतम तापमान 27 डिग्री और 9.2 डिग्री, खूंटी में 23.6 डिग्री और 4 डिग्री, लोहरदगा में 21.5 और 3.7 डिग्री और लातेहार में अधिकतम तापमान 18.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
—————
(Udaipur Kiran) / Vinod Pathak



