Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

दीपावली व छठ के मद्देनजर दिल्ली क्षेत्र में 15 से 26 अक्टूबर तक पार्सल यातायात पर अस्थाई प्रतिबंध

उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने दी जानकारी

मुरादाबाद, 16 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । दीपावली व छठ के मद्देनजर दिल्ली क्षेत्र में 15 अक्टूबर से 26 अक्टूबर तक पार्सल यातायात पर अस्थाई प्रतिबंध रहेगा।

उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने गुरुवार शाम को बताया कि दीपावली व छठ की भीड़- भाड़ को देखते हुए यात्रियों के सुविधाजनक आवागमन हेतु दिल्ली क्षेत्र (यानी नई दिल्ली, दिल्ली जंक्शन, और आनन्द विहार टर्मिनल) में सभी प्रकार के पार्सल लेनदेन (लीज्ड एसएलआर, वीपी सहित) पर 17 अक्टूबर से 26 अक्टूबर तक अस्थाई प्रतिबंध लगाए गए हैं व रेलवे के माध्यम से सीधी बुकिंग पर भी 15 अक्टूबर से 26 अक्टूबर तक अस्थाई प्रतिबंध रहेगा। पार्सल गोदाम और प्लेटफॉर्म पार्सल पैकेज/पैकिंग से मुक्त रहेंगे और सभी उपरोक्त स्टेशनों पर लीज्ड एसएलआर और वीपी सहित आवक और जावक पार्सल ट्रैफिक दोनों पर प्रतिबंध लगाया गया है।

सीपीआरओ ने आगे बताया कि केवल यात्री डिब्बों में व्यक्तिगत सामान की अनुमति दी जा सकती है और सभी व्यावसायिक औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद पंजीकृत समाचार पत्रों और पत्रिकाओं की बुकिंग की अनुमति दी जाएगी। यह प्रतिबंध दिल्ली क्षेत्र के स्टेशनों (यानी नई दिल्ली, दिल्ली जंक्शन और आनन्द विहार टर्मिनल) से चलने वाली ट्रेनों में सभी प्रकार के पार्सल लेनदेन (लीज्ड एसएलआर, वीपी सहित) पर लागू है और यह दिल्ली क्षेत्र में लोडिंग/अनलोडिंग के लिए स्टॉपेज वाले अन्य डिवीजनों / क्षेत्रों से गुजरने वाली ट्रेनों पर भी लागू होगा।

(Udaipur Kiran) / निमित कुमार जायसवाल

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *