मुख्यमंत्री से मिले ठाकुर रामवीर सिंह, कुंदरकी विधानसभा के विकास कार्यों पर चर्चा


मुरादाबाद। 16 दिसंबर (Udaipur Kiran) । मुरादाबाद जनपद की कुंदरकी विधानसभा से विधायक ठाकुर रामवीर सिंह ने मंगलवार शाम को लखनऊ में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की। विधायक ने बताया कि कुंदरकी विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों, जनहित से जुड़े मुद्दों एवं आवश्यक परियोजनाओं पर चर्चा हुई।
विधायक रामवीर सिंह ठाकुर ने मुख्यमंत्री से नाजरपुर से गोविंदपुर कलां मार्ग पर स्थित भीकनपुर पुल के क्षतिग्रस्त पहुंच मार्ग के निर्माण कार्य , कुंदरकी विधानसभा के अलग ग्रामों के 59 संपर्क मार्गाे के निर्माण और प्रधानमंत्री अल्पसंख्यक जनकल्याण योजना के अंतर्गत ग्राम नियामतपुर इकरोटिया, नानपुर और मसेवी रसूलपुर में बारात घर एवं नियामतपुर इकरोटिया में खेल के मैदान के निर्माण के साथ साथ 18 ग्राम पंचायतों में स्वास्थ्य सेवा को सुचारू से चलाने हेतु उप केंद्र निर्माण की मांग की। मुख्यमंत्री ने सभी मांगों को पूर्ण कराने का आश्वासन दिया।
(Udaipur Kiran) / निमित कुमार जायसवाल



