बनारस बार और सेंट्रल बार के वार्षिक चुनाव दो और तीन जनवरी को, कचहरी में बढ़ी सरगरमी

वाराणसी, 23 दिसम्बर (Udaipur Kiran) । वाराणसी के कचहरी परिसर में दी सेंट्रल बार एसोसिएशन और दी बनारस बार एसोसिएशन के विभिन्न पदों पर आगामी दो और तीन जनवरी को चुनाव होने वाले हैं। चुनावों में अपनी दावेदारी कर रहे प्रत्याशियों के प्रचार से कचहरी का सियासी माहौल गरम हो गया है।
मंगलवार को कचहरी परिसर में दी सेंट्रल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष के प्रत्याशी विनोद शंकर सिंह, अध्यक्ष पद के लिए ही अमित तिवारी और समीर कुमार सिंह ने जमकर प्रचार किया। इसी तरह दी बनारस बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पद के लिए प्रत्याशी अरविन्द कुमार राय, अध्यक्ष पद दावेदार कन्हैया तिवारी ने अधिवक्ताओं से समर्थन की अपील की।
अध्यक्ष पद के अलावा दूसरे पदों के प्रत्याशियों ने भी कचहरी परिसर में घूम-घूम कर अपने पक्ष में समर्थन, सहयोग मांगा। कचहरी में छोटे-बड़े अधिवक्ताओं की चौकियों एवं चैंबरों में प्रत्याशियों के समर्थन के लिए दिए गए पत्रक की भरमार हो गई।
(Udaipur Kiran) / श.चन्द्र



