Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

खेत की रखवाली कर रहे किसान को अलाव ने बना दिया कंकाल

सांढ़ थाना की फ़ाइल फोटो

कानपुर, 04 दिसंबर (Udaipur Kiran) । उत्तर प्रदेश में कानपुर जनपद के सांढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत पैरालाइश पीड़ित किसान के साथ ऐसी दर्दनाक घटना घटी जिसे देखकर लोगों की रुंह कांप उठी। हुआं यूं कि अन्ना जानवरों से खेत की फसल को बचाने के लिए किसान हमेशा की तरह बुधवार की रात खेत की रखवाली करने गया था। रात में सर्दी से बचाव के लिए अपनी चारपाई के पास अलाव जला लिया और उसी अलाव ने किसान को जिंदा जलाकर कंकाल बना दिया। गुरुवार को जब ग्रामीण खेत पहुंचे तो वीभत्स हादसा देख भौचक्का रह गये। सूचना पर पहुंची पुलिस कंकाल को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच में जुट गई है।

उमरी गांव में रहने वाले किसान रज्जन शर्मा (55) को कुछ दिन पहले पैरालाइश का अटैक पड़ा था, जिस वजह से वह ज्यादा तेज चलने फिरने में असमर्थ था। साथ ही बिस्तर से उठने के लिए भी उन्हें काफी संघर्ष करना पड़ता था। उन्होंने गांव के ही रहने वाले पहलाद सचान का खेत बटाई पर ले रखा था। रात में वह खेत पर लगे ट्यूबल के पास चारपाई डालकर सोते थे। खेतों में इस समय लाही की फसल खड़ी है। बीती रात भी वह खेत की रखवाली करने गए थे। उनके साथ एक अन्य किसान भी गया हुआ था। दोनों अपने-अपने खेतों की रखवाली करते रहे। इसी बीच रात में जब ठंड बढ़ गयी तब किसान रज्जन शर्मा ने चारपाई से करीब दो फीट दूर अलाव जलाया और फिर सो गया।

अगली सुबह जब ग्रामीणों ने नजारा देखा तो सभी की आंखे खुली की खुली रह गईं। जलती हुई आग की चपेट में आकर बुजुर्ग की मौत हो चुकी थी। उनका शरीर अब एक कंकाल में तब्दील हो चुका था। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कंकाल को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

थाना प्रभारी अवनीश कुमार ने गुरुवार को बताया कि चारपाई के पास आग जल रही थी। तभी चिंगारी बिस्तर पर जा गिरी होगी। जिससे किसान की जिंदा ही जलकर मौत ही गयी। फिलहाल कंकाल को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

(Udaipur Kiran) / रोहित कश्यप

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *