
– धामी सरकार के चार वर्ष की उपलब्धियों को बताया बेमिसाल: कुलपति प्रो.सतपाल सिंह बिष्ट
देहरादून, 10 दिसंबर (Udaipur Kiran) . Chief Minister पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में बुधवार को सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा में कुलपति सतपाल सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में विचार गोष्ठी आयोजित की गई. कार्यक्रम में Chief Minister के मीडिया समन्वयक मदन मोहन सती की ओर से लिखित पुस्तक ‘नायक से जननायक और धामी की धमक’ का विमोचन भी किया गया. इस दौरान वक्ताओं ने चार वर्ष से अधिक के कार्यकाल को राज्य हित में उनके लिये गए निर्णयों को बेमिसाल बताया.
सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के गणित विभाग के ऑडिटोरियम में आयोजित इस गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए कुलपति प्रो.सतपाल सिंह बिष्ट ने कहा कि धामी सरकार का कार्यकाल के बीते 4 साल वाकई बेमिसाल हैं. इन सालों में राज्य ने कई उपलब्धियां हासिल की हैं. इन उपलब्धियों से हमारा छोटा सा राज्य बड़े निर्णय लेने वाले राज्य के रूप से जाना जाने लगा है. इस गोष्ठी में विभिन्न क्षेत्रों के विषय-विशेषज्ञों, शिक्षाविदों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, उद्यमियों, जनप्रतिनिधियों तथा बुद्धिजीवियों ने भी अपने संबाेधन में Chief Minister पुष्कर सिंह धामी के चार वर्ष से अधिक के कार्यकाल को राज्य हित में उनके लिये गए निर्णयों को बेमिसाल बताया.
गोष्ठी में वक्ताओं ने राज्य के सतत विकास लक्ष्यों तथा खनन सुधारों से राजस्व प्राप्तियों में अव्वल स्थान लाना, समान नागरिक संहिता को लागू करना, सख्त भू कानून के जरिए जमीनों की धोखाधड़ी को रोकना, नकल विरोधी कानून, ऋषिकेश कर्णप्रयाग और टनकपुर बागेश्वर रेल लाइन, सख्त धर्मांतरण विरोधी कानून, घटती बेरोजगारी आदि विषयों पर वक्ताओं ने सरकार की प्रशंसा की. वक्ताओं ने कहा कि Chief Minister धामी के नेतृत्व में राज्य ने कई प्रमुख क्षेत्रों में अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल की हैं. रोजगार और स्वरोजगार के क्षेत्र में भर्ती प्रक्रियाओं के सरलीकरण, पारदर्शी Examination ओं, स्टार्टअप इकोसिस्टम को प्रोत्साहन, होमस्टे और पर्यटन आधारित रोजगार में वृद्धि दर्ज की है. गोष्ठी में यह भी चर्चा हुई कि बीते 4 वर्षों में 26 हजार से अधिक नियमित सरकारी नौकरियां दी गई हैं.वक्ताओं ने कहा कि महिला उत्थान में महिला सुरक्षा, आर्थिक सशक्तिकरण, स्वयं सहायता समूहों और स्वास्थ्य योजनाओं ने मजबूत परिवर्तन को जन्म दिया है. महिला सशक्तिकरण की दिशा में लखपति दीदी योजना एक गेम चेंजर के रूप में विकसित हो रही है.
मीडिया समन्वयक Chief Minister Uttarakhand मदन मोहन सती ने कहा कि सभी सुझावों का विस्तृत अध्ययन किया जाएगा और उपयुक्त व आवश्यक सुझावों को आगामी सभी कार्यक्रमों के साथ नीतियों में शामिल करने के लिए Chief Minister के सम्मुख प्रस्तुत किए जाएंगे. कार्यक्रम का संचालन नीरज बवाड़ी ने किया. इस अवसर पर महिला उद्यमिता विकास परिषद की उपाध्यक्ष गंगा बिष्ट, मेयर अल्मोड़ा अजय वर्मा, पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, कुल सचिव एस एस जे डी एस बिष्ट सहित अन्य लोग उपस्थित रहे.
(Udaipur Kiran) / राजेश कुमार
