Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
JHARKHAND

महाअष्टमी पर पंडालों में मां दुर्गा के दर्शन को उमड़ी भीड

पूजा पंडाल

दुमका, 30 सितंबर (Udaipur Kiran News) । मां दुर्गा के आराधना को लेकर महाअष्टमी को आठवें स्वरूप महागौरी का आह्वान कर विधिवत पूजा-अर्चना की गई।

मां के इस स्वरूप के दर्शन-पूजन के लिए मंगलवार को सुबह से ही दुर्गा मंदिरों एवं पूजा पंडालों में पुरूष एवं महिला श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। ऐसी मान्यता है कि महागौरी की अराधना कल्याणकारी हैं। इनकी अराधना से भक्तों के कष्टों से मुक्ति मिलती हैं और उन्हें मनोवंछित फलों की प्राप्ति होती हैं।

महाअष्टमी मां दुर्गा की अराधना का महत्वपूर्ण दिन होता हैं। महाअष्टमी पर श्रद्धालुओं ने उपवास रखकर मां दुर्गा की अराधना की, जो भक्त नवरात्र के नौ दिन व्रत नहीं रखते हैं, वे भी महाअष्टमी के अवसर पर व्रत रखते हैं। महाअष्टमी पर मां दुर्गा को डलिया चढ़ाने की परंपरा हैं।

दुर्गस्थान, धर्मस्थान, सिंहवाहिणी मंदिर रसिकपुर सहित अन्य पूजा स्थलों पर डलिया चढ़ाने के लिए महिलाओ की भीड़ देखी गई। महाअष्टमी पूजा प्रारंभ होने के साथ ही डलिया चढ़ाने का सिलसिला शुरू हुआ जो दिन भर चलता रहा। दुर्गास्थान में डलिया चढ़ाने के लिए महिलाओं की उमड़ी भीड़ के कारण खड़ा होने की जगह नही बची थी। दुर्गास्थान मंदिर में दुमका शहर के अलावे आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से भी महिलाएं डलिया चढ़ाने आती हैं।

पूजा स्थलों पर भारी संख्या में महिलाएं एवं पुरूष अपने परिजनों के साथ मां की अराधना में तल्लीन दिखें। सभी पूजा स्थलों पर मेला जैसा दृश्य उत्पन्न हो गया हैं। पूजा स्थलों के इर्द-गिर्द विभिन्न सामानों एवं खिलौने की दुकानों में बच्चे और महिलाओं की भीड़ देखी जा रही हैं। महागौरी की अराधना के साथ ही दुमका जिला मां दुर्गा की श्रद्धा में डूब गया हैं। दुमका में एक से बढ़कर एक भव्य पंडाल बनाया गया हैं।

दुमका शहर के विभिन्न जगहों पर एक से बढ़कर एक आकर्षक पंडाल बनाए गए हैं। मां दुर्गा की भव्य प्रतिमा स्थापित की गई हैं। दुमका शहर के दुर्गास्थान, धर्मस्थान, यज्ञ मैदान, पगला बाबा मंदिर, चुहा बगान, राधा माधव मंदिर, बाबूपाड़ा, न्यू बाबूपाड़ा, कुमारपाड़ा, दुधानी, महुआडंगाल, रसिकपुर, शिवपहाड़, गांधी नगर, डंगालपाड़ा, कानू पाड़ा, केन्द्रीय कारा सहित अन्य स्थलों पर पूजा होती हैं।

—————

(Udaipur Kiran) / नीरज कुमार

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *