Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
BIHAR

आगामी 24 अक्टूबर को होगा “महासंगम” समाज और समर्थकों का निर्णायक सम्मेलन

महासंगम

सहरसा, 19 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) ।

शहर के गांधी पथ स्थित भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष नीरज कुमार गुप्ता के आवास पर रविवार को एक अति महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी 24 अक्टूबर को आयोजित होने वाले महासंगम कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा करना था।

बैठक में समाज के विभिन्न वर्गों, बुद्धिजीवियों, युवा प्रतिनिधियों एवं कार्य कर्ताओं की उपस्थिति रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता निगम पार्षद प्रतिनिधि श्री कामेश साह ने की।बैठक को संबोधित करते हुए वरिष्ठ सामाजिक एवं राजनीतिक नेता नीरज कुमार गुप्ता ने कहा आगामी 24 अक्टूबर का महासंगम हमारे समाज और समर्थकों के लिए इतिहास रचने वाला दिन होगा। इस दिन चारों विधानसभा क्षेत्रों में समाज की राजनीतिक दिशा और भविष्य की भूमिका तय होगी।

हम सबको एकजुट होकर इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाना है।उन्होंने आगे कहा कि समाज अब मूक दर्शक नहीं, बल्कि निर्णायक भूमिका में आएगा। इस महासंगम से एक सशक्त संदेश पूरे कोसी क्षेत्र और बिहार की राजनीति में जाएगा कि समाज अब अपने हक, सम्मान और हिस्सेदारी के लिए एक मंच पर संगठित है।

गुप्ता ने सभी गणमान्य व्यक्तियों, समाजसेवियों, युवाओं और कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे आगामी 24 अक्टूबर को होने वाले इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में पूरी शक्ति और उपस्थिति के साथ शामिल हों, ताकि समाज की आवाज़ पूरे प्रदेश में गूंज सके।बैठक में उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि यह महासंगम केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज के आत्मसम्मान, एकता और राजनीतिक जागरण की शुरुआत है।

(Udaipur Kiran) / अजय कुमार

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *