Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री को ताड़पत्र पर उकेरी श्रीराम स्तुति भेंट की

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करते जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह

कानपुर, 15 दिसंबर (Udaipur Kiran) । जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने सोमवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने कानपुर नगर के प्रसिद्ध कैलीग्राफर विजय वर्मा द्वारा ताड़पत्र पर उकेरी गई मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की स्तुति मुख्यमंत्री को भेंट की। ताड़पत्र पर अंकित यह कलाकृति भारतीय परम्परागत लिपि-कला और सांस्कृतिक विरासत का सुंदर उदाहरण है।

भेंट के दौरान जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने मुख्यमंत्री को जनपद कानपुर नगर में संचालित विभिन्न विकास परियोजनाओं की प्रगति से भी अवगत कराया। उन्होंने विभिन्न नवोन्मेषी पहलों, आधारभूत संरचना तथा जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़े प्रमुख बिंदुओं की जानकारी साझा की।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद में संचालित विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति पर संतोष व्यक्त करते हुए उनकी सराहना की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी योजनाओं एवं परियोजनाओं को तय समय-सीमा के भीतर पूर्ण गुणवत्ता और पारदर्शिता के साथ आगे बढ़ाया जाए, ताकि जनसामान्य को शीघ्र एवं प्रभावी लाभ मिल सके। साथ ही उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी और नियमित समीक्षा के माध्यम से कार्यों की निरंतर निगरानी सुनिश्चित की जाए।

(Udaipur Kiran) / रोहित कश्यप

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *