Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

काशी तमिल संगमम में आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सुरक्षा में सेंध, शराबी मंच तक पहुंचा

सुरक्षा घेरा तोड़ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पास पहुंचा शराबी युवक का छायाचित्र

वाराणसी,2 दिसम्बर (Udaipur Kiran) । धर्मनगरी काशी में मंगलवार शाम नमोघाट पर आयोजित काशी तमिल संगमम के उद्घाटन समारोह के दौरान उस समय हड़कंप मच गया, जब एक शराबी युवक सुरक्षा घेरा भेदते हुए मंच पर बैठे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के करीब पहुंच गया।

मुख्यमंत्री की सुरक्षा में तैनात कमांडो ने तत्परता दिखाते हुए युवक को तुरंत पकड़ लिया और मंच से हटाया। घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा कर दिया गया। एसीपी विदुष सक्सेना ने बताया कि पकड़े गए युवक की पहचान जोगिंदर गुप्ता के रूप में हुई है। शुरुआती पूछताछ में पता चला है कि वह मानसिक रूप से अस्थिर रहता है और उसका इलाज भी चल रहा है। परिवारजनों ने भी इसकी पुष्टि की कि वह अक्सर शराब के नशे में रहता है। उन्होंने बताया कि जोगिंदर के भाई से संपर्क कर लिया गया है। युवक से पूछताछ जारी है और मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

—————

(Udaipur Kiran) / श्रीधर त्रिपाठी

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *