Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

शहर के दक्षिण वासियों के लिए बन रहा अस्पताल महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सेवा केंद्र होगा : सांसद

निरीक्षण के दौरान विधायक महेश त्रिवेदी सांसद रमेश अवस्थी सीएमओ डॉक्टर हरिदत्त नेमी व अन्य का छायाचित्र

कानपुर, 16 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । शहर के दक्षिण इलाके में बन रहा यह अस्पताल लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सेवा केंद्र होगा। हमने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सभी बचे हुए कार्यों को त्वरित गति से पूरा करके इसे शीघ्र ही जनता को समर्पित किया जाए। यह बातें गुरुवार को सांसद रमेश अवस्थी ने कही।

शहर के दक्षिण इलाके में बना 100 बेडों का आधुनिक अस्पताल अपनी स्थापना के एक साल बाद भी जनता के लिए नहीं खुल सका है। इस स्थिति पर कार्रवाई के लिए सांसद रमेश अवस्थी और किदवई नगर विधायक महेश त्रिवेदी अस्पताल का जायजा लेने पहुंचे। इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. हरिदत्त नेमी भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने अस्पताल परिसर में पाई गई छिट-पुट खामियों और व्यवस्थापकीय कमियों को चिन्हित किया और उन्हें शीघ्र दूर करने के कड़े निर्देश दिए।

विधायक महेश त्रिवेदी ने इस देरी पर असंतोष जताते हुए कहा कि नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलनी चाहिए और इस दिशा में कोई कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

सीएमओ डॉ. हरिदत्त नेमी ने बताया निरीक्षण का उद्देश्य अंतिम बाधाओं को दूर करना था। सभी आवश्यक कार्यों पर तेजी से अमल किया जा रहा है ताकि अस्पताल जल्द से जल्द चालू किया जा सके।

उल्लेखनीय है कि इस अस्पताल के शुरू हो जाने से साउथ सिटी और आस-पास के इलाकों के निवासियों को बड़ी राहत मिलेगी, जिन्हें अभी दूरस्थ अस्पतालों का रुख करना पड़ता है।

(Udaipur Kiran) / रोहित कश्यप

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *