Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
HimachalPradesh

सराहां में टैंक में गिरा तेंदुआ, करीब 10 घंटे तक फंसा रहा

सराहां में पेट्रोल पंप के समीप टैंक में गिरा तेंदुआ, करीब 10 घंटे तक टैंक में फंसा रहा तेंदुआ

नाहन, 29 दिसंबर (Udaipur Kiran) । जिला सिरमौर के पच्छाद उपमंडल मुख्यालय सराहां के समीप काहन गांव में एनएच के समीप खाली टैंक में तेंदुआ गिर गया। रविवार रात को यह तेंदुआ किसी जानवर का पीछा करते हुए खाली टैंक में गिर गया। तेंदुए को सुबह करीब 6:30 बजे सैर करने आए एक व्यक्ति ने देखा। उसने इसकी जानकारी ग्रामीणों और वन विभाग की। सराहां वन विभाग की टीम ने तेंदुआ को पकड़ने के लिए ना पिंजरा मंगावाया, ना ही तेंदुआ को पकड़ने से पहले बेहोश करने वाला इंजेक्शन मंगवाया। वन विभाग की टीम ने जुगाड़ लगाकर तेंदुए को पानी के टैंक से बाहर निकाला।

ग्रामीणों के अनुसार वन विभाग की टीम ने एक बड़ा स्लीपर लाया, उस स्लीपर को टैंक की दीवार के साथ खड़ा कर दिया। कुछ ही देर इंतजार करने के बाद तेंदुआ स्लीपर पर चढ़ते हुए बाहर निकाल कर जंगल की तरफ भाग गया। काहन गांव के ग्रामीणों ने बताया कि यह तेंदुआ उनके पालतू जानवरों और कुत्ते को अपना निवाला बना चुका है।

—————

(Udaipur Kiran) / जितेंद्र ठाकुर

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *