Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

सीएसए के दीक्षारंभ में नैतिक मूल्य, नेतृत्व व व्यावसायिक उत्तरदायित्व का दिया गया मंत्र

नैतिक मूल्य, नेतृत्व क्षमता व व्यावसायिक उत्तरदायित्व विकास के लिए ज्ञानवर्धक

कानपुर, 15 दिसंबर (Udaipur Kiran) । उत्तर प्रदेश के कानपुर जनपद में कम्पनी बाग़ स्थित चंद्रशेखर आज़ाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए दीक्षारंभ सह-ओरिएंटेशन कार्यक्रम के आयोजन का चौथा दिवस सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। यह जानकारी सोमवार को कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे कृषि महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. सीएल मौर्य ने दी।

डॉ सीएल मौर्य ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों में नैतिक मूल्यों, नेतृत्व क्षमता व व्यावसायिक उत्तरदायित्व के विकास के लिए ज्ञानवर्धक एवं अनुभव आधारित सत्र आयोजित किया गया । उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण सस्य विज्ञान विभाग के प्रोफेसर उमानाथ शुक्ला का प्रेरणादायी व्याख्यान रहा, जिसमें उन्होंने नैतिक नेतृत्व एवं उत्तरदायित्व विषय पर विचारोत्तेजक उद्बोधन दिया। साथ ही शैक्षणिक एवं व्यावसायिक जीवन में ईमानदारी, पारदर्शिता एवं नैतिक दायित्व के महत्व पर प्रकाश डाला।

उन्होंने विद्यार्थियों को निर्णय-निर्माण एवं नेतृत्व में नैतिक सिद्धांतों को मार्गदर्शक के रूप में अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि सच्चा नेतृत्व उत्तरदायित्व, सत्यनिष्ठा और समाज सेवा पर आधारित होता है।

पूर्व संयुक्त निदेशक कृषि डॉ. नंद किशोर ने विद्यार्थियों के साथ अपने समृद्ध व्यावसायिक अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा कि अपने दीर्घ एवं विशिष्ट सेवाकाल के अनुभवों के आधार पर कृषि क्षेत्र में विद्यमान वास्तविक चुनौतियों एवं अवसरों पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को प्रेरित किया।

(Udaipur Kiran) / मो0 महमूद

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *