Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

भाजपा संगठन का सबसे महत्वपूर्ण दायित्व है बूथ अध्यक्ष : सुनील बंसल

भाजपा बूथ सम्मेलन

वाराणसी, 14 दिसंबर(Udaipur Kiran) । वाराणसी में कंटोमेंट क्षेत्र में एक निजी होटल में आयोजित बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल ने कहा कि भाजपा संगठन का सबसे महत्वपूर्ण व्यक्ति कार्यकर्ता है और बूथ अध्यक्ष सबसे महत्वपूर्ण दायित्व है। वाराणसी में बूथ अध्यक्षों ने जबरदस्त कार्य किया है और 70 प्रतिशत से ज्यादा मतदाताओं को बूथ तक पहुंचाया है। ऐसे सभी बूथ अध्यक्षों का सम्मान करते हुए बेहद प्रसन्नता हो रही है।

सम्मेलन में वाराणसी लोकसभा क्षेत्र की पांचों विधानसभाओं वाराणसी उत्तरी, दक्षिणी, कैंट, रोहनिया और सेवापुरी के कुल 1913 बूथों के बूथ अध्यक्षों के साथ ही शक्ति केंद्र प्रमुख, सभी जनप्रतिनिधि एवं पार्षद प्रतिभाग किया। जिसमें वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में अपने बूथ पर 70 प्रतिशत से अधिक मतदान कराने वाले 116 बूथ अध्यक्षों का सम्मान किया गया।

सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री सी आर पाटिल ने भी बूथ अध्यक्षों का मनोबल बढ़ाते हुए महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की। सम्मेलन में वाराणसी जनपद के समस्त जनप्रतिनिधियों के अलावा महानगर एवं जिला के पदाधिकारी गण उपस्थित रहे। धन्यवाद ज्ञापन जिला अध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा ने किया।

—————

(Udaipur Kiran) / श.चन्द्र

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *