Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

कज्जाकपुरा ओवरब्रिज का नाम ‘बाबा लाट भैरव सेतु’नगर निगम के अभिलेख में दर्ज

कज्जाकपुरा ओवरब्रिज

वाराणसी,23 दिसंबर (Udaipur Kiran) । उत्तर प्रदेश की धार्मिक नगरी वाराणसी (काशी) की धार्मिक पहचान और जन-आस्था को सम्मान देते हुए नगर निगम ने कज्जाकपुरा में नवनिर्मित रेल ओवरब्रिज का नाम ‘बाबा लाट भैरव सेतु’ कर दिया है। ‘बाबा लाट भैरव सेतु’ नाम नगर निगम ने अपने अभिलेख में भी दर्ज कर लिया है। महापौर अशोक कुमार तिवारी ने स्पष्ट किया कि अब इस नवनिर्मित सेतु को आधिकारिक दस्तावेजों, पट्टिकाओं और सार्वजनिक संबोधन में ‘बाबा लाट भैरव सेतु’ के नाम से ही जाना जाएगा। उन्होंने बताया कि लाट भैरव क्षेत्र काशी की प्राचीन संस्कृति और अटूट आस्था का केंद्र है। बाबा लाट भैरव के प्रति जनमानस की अगाध श्रद्धा को देखते हुए ही नगर निगम ने यह निर्णय लिया है ताकि विकास के साथ-साथ हमारी विरासत का नाम भी अक्षुण्ण रहे। बताते चले ओवरब्रिज के इस आधिकारिक नामकरण की घोषणा पहले ही कर दी गई थी। महापौर अशोक कुमार तिवारी की अध्यक्षता में गत माह आयोजित कार्यकारिणी की बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर इस सेतु का नाम ‘बाबा लाट भैरव सेतु’ कर दिया गया था। ऐसे में अब निगम सहित समस्त सरकारी दस्तावेजों में कज्जाकपुरा ओवरब्रिज का नाम अब बाबा लाट भैरव सेतु के रूप दर्ज हो गया है। ​लगभग 1.356 किमी लंबा यह सेतु न केवल यातायात को सुगम बना रहा है, बल्कि ‘बाबा लाट भैरव’ के नाम से जुड़ने के कारण इस क्षेत्र की एक विशिष्ट पहचान भी स्थापित हो गई है।

—————

(Udaipur Kiran) / श्रीधर त्रिपाठी

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *