Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

किसानों की प्रगति से होगी देश की उन्नति : राज्यसभा सांसद

प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित किसानों को सम्मानित करने के बाद उनके साथ मुख्य अतिथि पूर्व जिलाधिकारी डॉ दिनेश कुमार सिंह राज्य सभा सांसद सीमा द्विवेदी
पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि राज्य सभा सांसद सीमा द्विवेदी और अन्य अधिकारी

जौनपुर, 23 दिसम्बर (Udaipur Kiran) । यूपी के जौनपुर में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती मंगलवार को किसान सम्मान दिवस के रूप में धूमधाम से मनाई गई। कलेक्ट्रेट प्रेक्षागृह में कृषि विभाग द्वारा किसान मेला, प्रदर्शनी, गोष्ठी का आयोजन सबमिशन आंन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन (आत्मा) योजना के अंतर्गत किया गया। इस मौके पर कृषि एवं संबंधित विभागों द्वारा लगाए गए स्लॉट में कृषि उत्पादों को देख लोगों ने जमकर तारीफ किया। वक्ताओं ने कहा कि किसानों की खुशहाली से ही देश तरक्की करेगा।

गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद श्रीमती सीमा द्विवेदी ने कहा कि किसानों की आय बढ़ाने के लिए सरकार कृत संकल्पित है। किसानों की उन्नति के लिए सरकार द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, किसान क्रेडिट कार्ड, कृषि यंत्रीकरण, फसल बीमा आदि योजनाएं चलाई जा रही है इसका लाभ जनपद के किसान उठा रहे है। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जीवन पर्यंत किसानों के हक, अधिकारी एवं सम्मान के लिए संघर्ष किए उनकी जयंती पर किसानों को सम्मानित करना उनके लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष डा. अजय सिंह एवं अजीत प्रजापति तथा संयुक्त कृषि निदेशक वाराणसी शैलेंद्र कुमार ने भी गोष्ठी को सम्बोधित किया। अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी डा. दिनेश चंद्र ने कहा कि किसान खेती में नई तकनीक का प्रयोग कर अपने उपज एवं आमदनी बढ़ा सकते हैं। इसके पूर्व अतिथियों ने स्टॉल का निरीक्षण किया। उप कृषि निदेशक डा. वीबी द्विवेदी ने विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी। इस मौके पर जनपद के उत्कृष्ट कार्य करने वाले 36 किसानों को सम्मानित किया गया।

तकनीकी सत्र में जिला कृषि अधिकारी विनय सिंह, जिला उद्यान अधिकारी डा. सीमा सिंह राणा, वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ सुरेश कुमार कनौजिया, कृषि वैज्ञानिक डॉ0 प्रगति यादव द्वारा किसानों को रबी फसलों की उन्नतशील तकनीकियों से प्रशिक्षित किया गया। कार्यक्रम का संचालन उप परियोजना निदेशक आत्मा डा. रमेश चंद्र यादव ने किया। इस मौके पर पूर्व कमिश्नर दिनेश सिंह, अपर जिला अधिकारी राम अक्षयबर चौहान, मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अम्बष्ट, उप जिलाधिकारी योगिता सिंह, एसडीएम सुनील कुमार, जिला रक्षा अधिकारी विवेक कुमार, उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी अमित कुमार, डॉ0 स्वाति पाहुजा, भूमि संरक्षण अधिकारी सहित किसान मौजूद रहे।

(Udaipur Kiran) / विश्व प्रकाश श्रीवास्तव

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *