Skip to content
Saturday, 31 October 2026
BREAKING
JHARKHAND

बिजली दरों में वृद्धि का प्रस्ताव हेमंत सरकार की जनविरोधी सोच का नमूना : प्रतुल

फाइल फोटो प्रतुल शहदेव

रांची, 02 दिसंबर (Udaipur Kiran) । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड की ओर से प्रस्तावित बिजली दरों में 60 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी को जनता पर थोपे गए जबरन आर्थिक अत्याचार करार दिया।

प्रतुल ने मंगलवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि हेमंत सरकार ने आम जनता, किसान, छोटे दुकानदार और उद्योग–धंधों के साथ धोखा करने की ठानी हुई है। बिजली दरों में ऐसी क्रूर वृद्धि इस बात का प्रमाण है कि यह सरकार जनभावनाओं से पूरी तरह कट चुकी है।

उन्‍होंने कहा कि कृषि क्षेत्र में 60 प्रतिशत तक बिजली दरों में बढ़ोतरी सरकार की किसान विरोधी सोच को दिखाता है। शाहदेव ने कहा कि ग्रामीण घरेलू उपभोक्ताओं पर 6.70 से बढ़ाकर 10.20 प्रति यूनिट करने की तैयारी है। प्रतुल ने कहा कि सरकार के फैसले से लगभग 30 प्रतिशत की मार शहरी उपभोक्ताओं पर 6.85 से बढ़ाकर 10.30 प्रति यूनिट फिर 30 प्रतिशत की चोट, मासिक चार्ज में अलग से भारी बढ़ोतरी, कमर्शियल कनेक्शन पर बेतहाशा टैक्स जैसा बोझ और औद्योगिक कनेक्शन पर भी लगभग 30 प्रतिशत की वृद्धि की तैयारी है।

भाजपा करेगी इस वृद्धि का विरोध

प्रतुल ने कहा कि यह वही सरकार है जो चुनावों में मुफ़्त बिजली, सस्ती बिजली, सब्सिडी की बात करती थी और अब कुर्सी मिलते ही जनता की जेब काटने में लगी है। उन्होंने कहा कि झारखंड की जनता पहले ही बेरोजगारी और भ्रष्टाचार से त्रस्त है और ऊपर से बिजली की कीमतें आसमान पर पहुंचाकर यह सरकार जनता को अंधेरे में धकेलने पर तुली है। भाजपा इस तानाशाही बढ़ोतरी का सड़क से सदन तक जोरदार विरोध करेगी। प्रतुल ने कहा कि किसी भी कीमत पर भारतीय जनता पार्टी सरकार के इस जन विरोधी निर्णय को लागू नहीं होने देगी।

—————

(Udaipur Kiran) / विकाश कुमार पांडे

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *