रास्ता लंबा है सफर नहीं: जस्टिस गर्ग

jodhpur

जोधपुर, 05 दिसम्बर (Udaipur Kiran) . स्वरांजलि संगीत संस्थान ने अपने स्थापना दिवस के साथ अखिल Indian दृष्टि बाधित ऑनलाइन संगीत गायन प्रतियोगिता 2025 का समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह मनाया. कार्यक्रम की अध्यक्षता किशोर न्याय समिति Rajasthan उच्च न्यायालय जोधपुर कि पूर्व अध्यक्ष न्यायाधिपति मनोज कुमार गर्ग ने की. मुख्य अतिथि समाजसेविका सुशीला बोहरा, किशोर न्याय समिति के वरिष्ठ सलाहकार राकेश कुमार चौधरी , कृष्णा वैष्णव एवं अनिल मरवन थे.

समापन समारोह में न्यायाधिपति मनोज कुमार गर्ग ने इन पंक्तियों के साथ कि रास्ता लंबा है सफर नहीं, इंसान ना थक तू, ना डर तू, मंजिलों को इंतजार है तेरा आगे बढ़ता चल.. से संबोधित किया. स्वरांजलि संगीत संस्थान के अध्यक्ष नेमीचंद लोहार ने अतिथियों का स्वागत करते हुए बताया कि 9 एवं 16 नवंबर को ऑनलाइन गायन प्रतियोगिता आयोजित की गई. प्रतियोगिता के कनिष्ठ वर्ग में प्रथम पीहू तिवारी Chhattisgarh, द्वितीय प्रियांशी जयपुर, तृतीय साक्षी यादव Chhattisgarh रहे एवं सांत्वना पुरस्कार वैष्णवी भारद्वाज Chhattisgarh, पायल शर्मा एवं मिथिलेश जाटव जयपुर को मिला. वरिष्ठ वर्ग में प्रथम अभिजीत सिंह Madhya Pradesh, द्वितीय साक्षी लुधियाना, तृतीय ज्योति Uttar Pradesh रहे एवं सांत्वना पुरस्कार प्रिया कोहली जयपुर को मिला. सभी विजेताओं को प्रमाण पत्र, प्रतीक चिन्ह एवं नकद राशि से पुरस्कृत किया गया. प्रतियोगिता के निर्णायक मुन्ना लाल शर्मा Madhya Pradesh एवं वंदना जांगिड़ जोधपुर को सम्मानित किया. सचिव स्वरूप हालदार ने आभार व्यक्त किया.

(Udaipur Kiran) / सतीश

Leave a Comment