Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

किसानों की राह होगी आसान, चकमार्ग हर हाल में होंगे कब्जा मुक्त

जिलाधिकारी सीतापुर

सीतापुर, 18 दिसंबर (Udaipur Kiran) ।

जिलाधिकारी डा. राजागणपति आर. गुरुवार शाम कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में स्पष्ट शब्दों में कहा कि “जनपद के सभी चकमार्गों को अवैध अतिक्रमण से मुक्त कराना हमारी प्राथमिकता है, ताकि किसान बिना किसी बाधा के अपने खेतों तक पहुंच सकें।” डीएम ने बताया कि इसी उद्देश्य से मनरेगा योजना के अंतर्गत चकमार्गों का निर्माण, पटान और दुरुस्तीकरण कराया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि “उपजिलाधिकारियों के क्षेत्र भ्रमण के बाद जनपद में कुल 5687 चकमार्ग चिन्हित किए गए हैं, जिनमें से 4250 का चिन्हांकन और मापन पूरा हो चुका है।” डीएम के अनुसार, “इन मार्गों पर कार्य कराने के लिए 5652 आईडी तैयार की गई हैं और 3749 चकमार्गों पर कार्य प्रगति पर है, शेष को भी जल्द पूरा कराया जाएगा।”

जिलाधिकारी ने कहा, “शासन के निर्देशानुसार चकमार्गों से अतिक्रमण हटाने की व्यापक कार्रवाई की गई है। इससे किसानों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और खेतों तक आसानी से पहुंचने से उपज भी बढ़ेगी।”

डीएम ने यह भी कहा कि “चकमार्ग दुरुस्त होने से भूमि विवाद कम होंगे और ग्रामीण विकास को नई गति मिलेगी। मनरेगा से मजदूरों को रोजगार और किसानों को बेहतर रास्ते—दोनों का लाभ मिलेगा।”

—————

(Udaipur Kiran) / Mahesh Sharma

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *