Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
JHARKHAND

विधानसभा शीतकालीन सत्र: सत्ता पक्ष की तैयारी पूरी, मुख्यमंत्री ने मंत्रियों और विधायकों को दिए निर्देश

बैठक की तस्वीर

रांची, 04 दिसंबर (Udaipur Kiran) ।झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र को लेकर सत्ता पक्ष के विधायकों की बैठक मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सत्र के एजेंडे, विधायी कार्यों और तैयारी की रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा हुई। साथ ही सभी से सत्र में प्रभावी भागीदारी की अपेक्षा जताई। मंत्रियों और विधायकों को सत्र के दौरान अपनी भूमिका निभाने के लिए तैयार रहने को कहा गया है।

संसदीय कार्यमंत्री राधाकृष्ण किशोर ने कहा कि शीतकालीन सत्र की तैयारियों को लेकर विशेष चर्चा हुई है। सदन में सत्ता पक्ष को घेरने की विपक्ष की हर कोशिश को तर्कपूर्ण तरीके से नाकाम किया जाएगा। विपक्ष के जनसरोकार से जुड़े सभी सवालों का जवाब सरकार की ओर से दिया जाएगा।

कांग्रेस प्रभारी के राजू ने कहा कि गठबंधन में ऑल इज वेल है। शीतकालीन सत्र के दौरान एक ओर जहां हम अपनी उपलब्धियों की जानकारी सत्र और सदन के माध्यम से देंगे, वहीं उन प्रमुख विषयों को भी उठाएंगे जो मामले झारखंड विधानसभा से पारित कर भेजा गया और उस पर केंद्र की चुप्पी है।

राधाकृष्ण किशोर ने कहा कि पिछले एक सप्ताह से महागठबंधन और सत्ता में परिवर्तन को लेकर जो कयास लगाए जा रहे थे, वह सभी आज निराधार साबित हो गए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार पूरी तरह से स्थिर है और विपक्ष के हर सवाल का जवाब देने के लिए तैयार है।

पिछले दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान कहा था कि लोकसभा ड्रामा नहीं डिलीवरी की जगह है। उन्होंने कहा कि झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान भाजपा विधायक भी इस बात का ख्याल रखेंगे।

—————

(Udaipur Kiran) / विकाश कुमार पांडे

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *