Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

सद्भावना भवन के उद्घाटन पर किया गया 12ब्रह्माकुमारियाें का अलाैकिक समर्पण समाराेह

दीप प्रज्ज्वलित करते

-ब्रह्माकुमारीज की अतिरिक्त मुख्य प्रशासिका ने किया विधिवत् उद्घाटन

प्रयागराज, 20 दिसम्बर (Udaipur Kiran) । मामा भांजा तालाब, नैनी के निकट नवनिर्मित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के प्रयागराज सब जोन मुख्यालय सद्भावना भवन का उद्घाटन, लंदन से पधारी ब्रह्माकुमारीज की अतिरिक्त मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी जयंती दीदी ने भव्य समारोह के दौरान आज किया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र एवं उड़ीसा सहित भारत के अन्य प्रदेशों से आई हुई प्रयागराज सब जोन की 12 ब्रह्माकुमारी बहनों का अलौकिक समर्पण समारोह भी आयाेजित किया गया।

प्रयागराज सब जोन इंचार्ज मनोरमा दीदी ने बताया कि सद्भावना भवन में 200 लोगों की आवासीय व्यवस्था एवं ऑडिटोरियम में 800 लोगों के बैठने की व्यवस्था है। कैंपस करीब ढाई एकड़ में फैला है जिसमें एक सुंदर ध्यान कक्ष एवं 500 किलोवाट का सौर ऊर्जा संयंत्र भी हैं। इस दौरान सभी कन्याओं ने परमात्मा शिव को अपना जीवन साथी बनाने का संकल्प उपस्थित जनमानस के समक्ष लिया तथा उनके परिजनों ने भी अपनी सहमति सार्वजनिक तौर पर व्यक्त किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ब्रह्माकुमारीज के पंजाब, हिमाचल प्रदेश एवं जम्मू -कश्मीर जोन की प्रमुख प्रेम दीदी ने अपने आशीर्वचन देते हुए सभी बहनों एवं परिजनों को उनके तपस्वी जीवन एवं विश्व कल्याण के सेवार्थ स्वयं को समर्पित करने के लिए बधाई दी। ब्रह्माकुमारीज के एकाउंट्स विभाग के प्रमुख ब्रह्माकुमार ललित भाई ने भी बेहद त्याग द्वारा श्रेष्ठ भाग्य बनाने के लिए तथा विश्व कल्याण के अर्थ स्वयं को समर्पित करने के लिए सभी बहनों को साधुवाद दिया।

ब्रह्माकुमारीज के अतिरिक्त मुख्य प्रशासिका जयंती दीदी ने अंतरराष्ट्रीय मुख्यालय की तरफ से सभी समर्पित बहनों को स्वर्ण बैज पहनाकर, भारत भर में 15000 से ज्यादा के ब्रह्माकुमारी बहनों के संगठन में सभी का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि 1936 में परमात्मा शिव पिता की प्रेरणा से ब्रह्मा बाबा ने नवयुग स्थापना का जो संकल्प लिया उसी दिव्य पथ पर चलते हुए मन-वचन-कर्म में श्रेष्ठता धारण कर ब्रह्माकुमारी बहनों को सभी मानव मात्र की सेवा करनी है।

ब्रह्माकुमारीज के अंतरराष्ट्रीय हेडक्वार्टर माउंट आबू से आए हुए मधुर वाणी बैंड के सतीश भाई एवं नितिन भाई ने मनमोहक प्रस्तुतियां देकर महफिल में समां बांधा तथा शारदा संगीत समिति नैनी के बच्चों ने अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी को मंत्रमुग्ध किया।

कार्यक्रम में शहर के तमाम गणमान्यजनों सहित ब्रह्माकुमारीज के उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, दिल्ली, पंजाब उड़ीसा, राजस्थान से पधारे 2000 लोगों ने हिस्सा लिया। सद्भावना भवन की इंचार्ज एवं प्रयागराज सब जोन प्रभारी मनोरमा दीदी ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने त्याग तपस्या एवं सेवा के पथ पर एक दशक से अधिक समय तक सफलतापूर्वक चलकर ब्रह्माकुमारी बनने के लिए सभी बहनों को बधाई दी।

(Udaipur Kiran) / विद्याकांत मिश्र

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *