Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

काकोरी के बलिदानियों की स्मृति में हुई भाषण प्रतियोगिता ने प्रस्तुत किया आज़ादी का भावनात्मक वातावरण

काकोरी के बलिदानियों की स्मृति में हुई भाषण प्रतियोगिता

मुरादाबाद, 14 दिसम्बर (Udaipur Kiran) । आर्य समाज स्टेशन रोड मुरादाबाद पर रविवार को महानगर केअनेक विद्मालयों के प्रतिभागियों की काकोरी ट्रेन एक्शन के बलिदानियों की स्मृति में भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गयी । भाषण प्रतियोगिता का परिणाम और पुरस्कार वितरण 21 दिसम्बर को काकोरी ट्रेन एक्शन के बलिदान दिवस पर किये जाने की घोषणा के साथ प्रतियोगिता सम्पन्न हुई।

भाषण प्रतियोगिता में निर्णायक के रुप में आर्य विद्वान अमरनाथ आर्य, प्रवक्ता डा अनुपम गुप्ता और डा आलोक कुमार रहे। भाषण प्रतियोगिता के विषय देश की आजादी में काकोरी ट्रेन एक्शन के बलिदानियों की भूमिका पर प्रतिभागियों ने क्रांतिकारियों की देश प्रेम की भावना से ओत-प्रोत ओजस्वी भाषण देकर आज़ादी का भावनात्मक वातावरण प्रस्तुत किया। रामप्रसाद बिस्मिल और अशफाक उल्ला खां के आर्य समाज शहाजहांपुर में एक साथ रहने को हिन्दू मुस्लिम समन्वयक का सुंदर उदाहरण प्रस्तुत किया। रामप्रसाद बिस्मिल के गीत सरफरोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है गाकर जौश पैदा कर दिया। दूसरे प्रतिभागी ने ट्रेन एक्शन उपरांत अपने ही भीतर घातियों द्वारा क्रांतिकारियों की गिरफ्तारी पर कहा कि जिन्हे हम हार समझे थे गला अपना सजाने को वहीं अब नाग वंश बैठे हमारे काट खाने को

इस अवसर पर रामप्रसाद बिस्मिल का क्रांतिकारी बनने में आर्य समाज के विशेष योगदान का भी प्रतिभागियों ने उल्लेख किया। चंद्रशेखर आजाद के जीवन भर आजाद रहने और अदालत द्वारा सजा सुनाते समय उनके परिचय का संस्मरण सुनाकर वातावरण देशभक्ति भावना से ओत-प्रोत कर दिया।

प्रतियोगिता का संचालन रमेश सिंह आर्य एडवोकेट ने किया। आभार प्रधान डा अभय श्रोत्रिय ने व्यक्त किया।

(Udaipur Kiran) / निमित कुमार जायसवाल

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *