Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
JHARKHAND

सोहराय पर्व पर 16 को पदयात्रा निकालेगा मंच

कार्यक्रम की जानकारी देते देवेन्‍द्रनाथ महतो समेत अन्‍य

रांची, 15 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । वृहद झारखंड कला संस्कृति मंच की ओर से राजधानी रांची की सड़कों पर गुरुवार को डहरे सोहराय पर्व को लेकर पदयात्रा की जाएगी। यह पदयात्रा, मोरहाबादी मैदान से शुरू होते हुए एसएसपी चौक, रेडियम रोड तक और यहां से होते हुए सीधे जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम तक पहुंचेगी।

स्टेडियम में कई सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। यह जानकारी झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) के उपाध्य्क्ष देवेन्द्र नाथ महतो ने बुधवार को दी। उन्होंने बताया कि झारखंड प्रदेश का लोक सांस्कृतिक पर्व सोहराय अपनी विशिष्ट पहचान रखता है, जो झारखंडी लोक संस्कृति पर्व में से एक है। इसे इसबार सम्पूर्ण झारखंड में धूमधाम से मनाया जाएगा।

उन्‍होंने कहा कि कार्यक्रम की तैयारी पूरी हो चुकी है। कार्यक्रम में सम्पूर्ण झारखंड से हजारों लोग पारम्परिक वेश भूषा के साथ शामिल होंगे। जिसमें स्थानीय और प्रामाणिक लोक कलाकार शामिल होंगे। इस अवसर पर सोहराय से जुड़े गीत, नृत्य, पारंपरिक वाद्य यंत्र, वस्त्र, पेंटिंग, हस्तशिल्प और व्यंजन भी प्रस्तुत किए जायेंगे।

—————

(Udaipur Kiran) / Manoj Kumar

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *