Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

एक दिन की प्रभारी छात्रा ने सुनी शिकायतें, कहा-यह क्षण मेरे लिए गर्व और आत्मविश्वास से भरा हुआ

एक दिन की थाना प्रभारी

फिरोजाबाद, 18 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । मिशन शक्ति फेज-05 अभियान के तहत शनिवार को जवाहर लाल इंटर कॉलेज रतीगढ़ी नगला बीच की कक्षा 12वीं की छात्रा स्नेहा गुप्ता को एक दिन के लिए थाना प्रभारी रजावली बनाया गया। एक दिन की प्रभारी छात्रा ने कहा कि यह क्षण मेरे लिए गर्व और आत्मविश्वास से भरा हुआ है।

स्नेहा गुप्ता ने थाना कार्यालय, ऑफिस का भ्रमण किया। सीसीटीएनएस, विवेचना कम्प्यूटर कक्ष, माल खाना, साइबर हैल्प डैस्क कार्यालय, महिला हैल्पडैस्क, महिला सुरक्षा केन्द्र, मेस एवं बैरक आदि का निरीक्षण कर, पुलिस की कार्य प्रणाली के बारे में जानकारी ली। तत्पश्चात थाना प्रभारी बनी स्नेहा गुप्ता ने थाना कार्यालय में जनसुनवाई में बैठकर कई प्रकरणों को सुना तथा तत्काल मौके पर पुलिस टीम भेजकर कार्रवाई की। साथ ही स्नेहा गुप्ता ने थाना पुलिस टीम के साथ थाना रजावली क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों की चेकिंग की। थाना क्षेत्र में पैदल गश्त करते हुए अतिक्रमण हटवाया। पैदल गश्त के दौरान स्नेहा गुप्ता द्वारा आमजन से जन संवाद स्थापित कर मिशन शक्ति के संदर्भ में पूर्ण जानकारी दी।

एक दिन की थाना प्रभारी बनी स्नेहा गुप्ता ने कहा कि “यह क्षण मेरे लिए गर्व और आत्मविश्वास से भरा हुआ है। भविष्य में, मैं समाज की सेवा करने और महिलाओं के हक एवं सम्मान के लिए कार्य करने की इच्छा रखती हूं।” साथ ही मिशन शक्ति के तीन प्रमुख बिंदु नारी सुरक्षा, नारी स्वावलम्बन और नारी सम्मान को रेखांकित करते हुए उन्हाेंने बताया कि इस प्रकार की पहल से छात्राओं व महिलाओं में आत्मविश्वास जागृत होगा और उन्हें समाज में अग्रणी भूमिका निभाने की प्रेरणा मिलेगी।

(Udaipur Kiran) / कौशल राठौड़

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *